Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में करंट से एक ही परिवार के दर्जनभर लोग घायल

अररिया शहर के हरियावाड़ा वार्ड संख्या 10 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एक लाख 32 हजार केवी के पावर लाइन की चपेट में एक पेड़ के आने से जमीन और एक घर में करंट फैल गया, जिससे एक ही परिवार के एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
dozens of people from the same family injured due to electric current in araria

अररिया शहर के हरियावाड़ा वार्ड संख्या 10 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एक लाख 32 हजार केवी के पावर लाइन की चपेट में एक पेड़ के आने से जमीन और एक घर में करंट फैल गया, जिससे एक ही परिवार के एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल, अररिया में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने दो लोगों की हालत गंभीर बताई है। घायलों में मोहम्मद शमी, मोहम्मद आरीस, बीवी नजरा परवीन, अब्दुल रहीम, मोहम्मद बसीक, सुहाना परवीन, मोहम्मद निदा समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अब्दुर्रहमान भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि वह पिछले एक साल से बिजली विभाग को चेतावनी दे रहे थे कि इतनी बड़ी पावर लाइन को बस्ती से दूर ले जाया जाए, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया।


विधायक अब्दुर्रहमान ने बताया कि शनिवार रात को बिजली विभाग ने बस्ती के बीच से यह तार खींच दिया, और रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब हवा के झोंके से तार एक पेड़ से टकरा गया, जिससे जमीन और एक घर में करंट फैल गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग करंट की चपेट में आ गए।

इस दुर्घटना से हरियावाड़ा गांव के लगभग 200 से अधिक घरों के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। बिजली विभाग की ओर से घटना के काफी देर बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं