बिहार में बड़े स्तर पर आईएएस-आईपीएस अधिकारीयों का तबादला किया गया है।
दर्जनभर से ज्यादा जिलों के DM बदले गए हैं। कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, शिवहर, बेतिया, छपरा, कैमूर, सहरसा, सीवान, औरंगाबाद, भभुआ, शेखपुरा, अरवल और बक्सर के डीएम बदले गए हैं।
Also Read Story
वहीं सुपौल, वैशाली, सहरसा, बेतिया, रोहतास, सीतामढ़ी, दरभंगा के SP सहित पटना के SP ट्रैफिक बदले गए हैं।
इन ज़िलों के डीएम बदले
कुंदन कुमार को पूर्णिया जिला का डीएम बनाया गया है।
रवि प्रकाश को कटिहार जिला का डीएम बनाया गया है।
विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा जिला का डीएम बनाया गया है।
वैभव चौधरी को सहरसा जिला का डीएम बनाया गया है।
राम शंकर को शिवहर जिला का डीएम बनाया गया है।
दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण, बेतिया जिला का डीएम बनाया गया है।
अमित कुमार पांडेय को खगड़िया जिला का डीएम बनाया गया है।
सौरव जोरवाल को पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिला का डीएम बनाया गया है।
सुहर्ष भगत को औरंगाबाद जिला का डीएम बनाया गया है।
अमन समीर को सारण, छपरा जिला का डीएम बनाया गया है।
सावन कुमार को कैमूर, भभुआ जिला का डीएम बनाया गया है।
जे. प्रियदर्शनी को शेखपुरा जिला का डीएम बनाया गया है।
वर्षा सिंह को अरवल जिला का डीएम बनाया गया है।
मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान जिला का डीएम बनाया गया है।
अंशुल अग्रवाल को बक्सर जिला का डीएम बनाया गया है।
इन ज़िलों के एसपी बदले
उपेंद्र नाथ वर्मा को सहरसा का एसपी बनाया गया है।
शैशव यादव को सुपौल का एसपी बनाया गया है।
रवि रंजन कुमार को वैशाली का एसपी बनाया गया है।
मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है।
डी अमरकेश को पश्चिम चंपारण, बेतिया का एसपी बनाया गया है।
पुराण कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना बनाया गया है।
अमित रंजन को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर बनाया गया है।
हिमांशु को नगर पुलिस अधीक्षक, गया बनाया गया है।
अरविन्द प्रताप सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर बनाया गया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
