Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कोलकाता डॉक्टर से दुष्कर्म मामले को लेकर पूर्णिया के डॉक्टरों ने की हड़ताल

कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या को लेकर शुक्रवार को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों ने एकदिवसीय हड़ताल की। डॉक्टरों ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और इस घटना को लेकर ग़ुस्से का इज़हार किया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
doctors of purnia go on strike regarding rape case of kolkata doctor

कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या को लेकर शुक्रवार को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों ने एकदिवसीय हड़ताल की। डॉक्टरों ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और इस घटना को लेकर ग़ुस्से का इज़हार किया।


हड़ताल से अस्पताल में सभी काम ठप पड़ गये। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं। डॉक्टरों ने कोलकाता मामले में इंसाफ़ की गुहार लगाई है। डॉक्टरों ने कहा कि यह शर्म की बात है कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता मामले में आरोपियों को बचाने में लगी है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

आपको बता दें कि 8-9 अगस्त की दरमियानी रात को कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तैनात ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उनका मर्डर कर दिया गया था।


मामले को लेकर कई जगह पर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर बिहार के पूर्णिया में भी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने समाज के सभी वर्गों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

साथ ही डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग करते हुए कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क