Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

परमान नदी के किनारे मनाई गई देव दीपावली

7 नवंबर को अयोध्या के तर्ज पर अररिया के परमान नदी के किनारे महागंगा आरती कर काफी धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई गई।

Ariba Khan Reported By Ariba Khan | Araria |
Published On :
Diwali celebration at Parman riverfront

7 नवंबर को अयोध्या के तर्ज पर अररिया के परमान नदी के किनारे महागंगा आरती कर काफी धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई गई।


परमान नदी के त्रिसुलिया घाट के किनारे सोमवार की देर शाम हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक नदी की आरती कर लोगों ने देव दीपावली मनाई।

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

आरती में शामिल एक महिला श्रद्धालु कशिश गुप्ता कहती हैं कि यह अनाउंसमेंट बहुत पहले ही कर दिया गया था कि इस बार अररिया परमान नदी में यह आयोजन किया जाएगा। जिस तरह से यहां दीप जलाकर और रंगोली बनाकर प्रदर्शन दिखाया गया है उससे लोगों में उत्साह है।


आगे कशिश ने कहा, “कहते हैं ना कि दीप से ज्योत जलती है, उसी तरह आज यहां लोगों के दिलों में ज्योत जल रही है। आज यहां इतनी भीड़ और सुंदर माहौल है कि परमान नदी अयोध्या से कम नहीं लग रही है।”

दरअसल, इस महाआरती का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया था। उनके सदस्यों ने बताया कि आज के दिन देवी-देवता दीपावली मनाते हैं इसलिए इससे देव दीपावली कहा जाता है।

मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया, “हिंदू धर्म की संस्कृति में देव दीपावली का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि आज ही के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, उसी के उल्लास में हम लोग देव दीपावली मनाते हैं। हमारे धर्म में ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सभी देवता गंगा तट पर होते हैं, तो अररिया में हम लोगों का परमान नदी के किनारे यह पूजन हो रहा है। इसके द्वारा अररिया जिले के तमाम सनातनियों को हम विश्व हिंदू परिषद के एक मंच के नीचे एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं।”

बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर को है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और ग्रहण के दौरान पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस साल देव दीपावली 07 अक्टूबर को ही मनाई गई।

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य शंभू कुमार चौधरी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष महा आरती का कार्यक्रम किया जा रहा है। नदी और जल जीवनदायिनी होते हैं, इसलिए उनका पूजन किया जाता है और देव दीपावली के दिन देवों का आवाहन नदी के तट पर करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
वे आगे कहते हैं कि हमारी इस संस्कृति को जिंदा रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद अररिया के त्रिसुलिया घाट पर प्रत्येक वर्ष देव दीपावली मना रहा है।

महा आरती में भाग लेने के लिए अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी त्रिसुलिया घाट पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “इस आयोजन की शुरुआत पिछले साल से ही हुई है। हम लोग दीपावली 15 दिन पहले ही मना चुके हैं लेकिन आज देवी-देवताओं की दिवाली है जो एक बहुत महत्वपूर्ण पर्व है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अरीबा खान जामिया मिलिया इस्लामिया में एम ए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 2021 में NFI fellow रही हैं। ‘मैं मीडिया’ से बतौर एंकर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट जुड़ी हैं। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर खबरें लिखती हैं।

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?