Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

CWC की बैठक में उठी राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। खड़गे ने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया और एक स्वर में साथ रहे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
demand to make rahul gandhi leader of opposition in lok sabha raised in cwc meeting

देश में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे समेत सभी नेता पहुंचे। इस बैठक में मौजूद नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की।


पार्टी महासचिव के वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि CWC ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद लेने की गुज़ारिश की है।

“हमने बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के मुद्दे और सामाजिक न्याय जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इन मुद्दों को अब संसद के अंदर अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करने की आवश्यकता है। संसद में इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए राहुल जी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं,” उन्होंने कहा।


वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “चुनाव के बाद हमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होती है जिसमें स्थिति का विश्लेषण किया जाता है। राहुल गांधी का यह 5वां कार्यकाल है। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें संसदीय दल का नेता होना चाहिए।

जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया: खड़गे

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। खड़गे ने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया और एक स्वर में साथ रहे।

“जनता ने हम पर विश्वास व्यक्त कर तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने बीजेपी के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली।”

Also Read Story

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

उन्होंने सोनिया गांधी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर सब का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने प्रियंका गांधी को खास तौर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार किया।

“जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई है। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई। वहां हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?