Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: बकरा घाट से युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या का अनुमान

अररिया प्रखंड के झमटा चरारनी बकरा घाट पर एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या कर नदी किनारे फेंका गया था।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
bakra nadi araria

अररिया: अररिया जिले के अररिया प्रखंड के झमटा चरारनी बकरा घाट पर एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। अनुमान है कि युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया था। युवक की पहचान अररिया प्रखंड की झमटा पंचायत के झमटा गांव निवासी मोहम्मद अयूब के पुत्र मो सद्दाम के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और पुलिस को सूचित किया।


मृतक के भाई ने बताया कि सद्दाम पिछले दो दिनों से लापता था। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला पाया था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सद्दाम की हत्या की गई है। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया है। उसके शरीर पर चाकू के भी निशान हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचित करने पर ताराबाडी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर, एएसआई रवि कुमार, मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

मौके पर मौजूद अररिया के एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सद्दाम नामक युवक की हत्या की गई है। साक्ष्य को छुपाने के लिए उसकी लाश को नदी किनारे फेंका गया है। पुलिस पता लगा रही है कि उसके साथ कौन कौन था। उसके और भी साथियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


इधर, सद्दाम की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सात भाइयों और एक बहन में सद्दाम सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसका बिस्किट का कारोबार था।

घटना की खबर पाकर जिला परिषद प्रतिनिधि फैसल जावेद, मुखिया मंजर आलम, पूर्व मुखिया तकी अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारे का पता लगाने को कहा।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क