दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के गोपाल जी ठाकुर की टक्कर राजद के ललित कुमार यादव से है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीक़ी को 2,67,979 वोटों से हराया था।
2024 लोकसभा चुनावी नतीजों के रुझान
भाजपा के गोपाल जी ठाकुर जीते
बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल जी ठाकुर चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव को 178156 वोटों से हरा दिया है। गोपाल जी ठाकुर को 566630 और ललित कुमार यादव को 388474 वोट मिले हैं। मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज चौधरी 18025 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बाक़ी के 6 उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई।
Also Read Story
साथ ही बहुजन समाज पार्टी के दुर्गानंद महावीर नायक को 8268, निर्दलीय मिथिलेश महतो को 6992, अखिल भारतीय परिवार पार्टी को 5721, जनतंत्र आवाज़ पार्टी के रजनीश कुमार को 3638 और वाजिब अधिकार पार्टी के रंजीत कुमार राम को 2532 वोट हासिल हुए। 23904 वोटरों ने नोटा पर बटन दबाया।
भाजपा के गोपाल जी ठाकुर को 55.33 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। वहीं, राजद के ललित कुमार यादव को 37.93 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
……….
1002513 मतों की गणना के बाद भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 173411 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर को 554193 और राजद के ललित कुमार यादव को 380782 वोट मिले हैं।
………..
916677 मतों की गणना के बाद भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 152315 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर को 503361 और राजद के ललित कुमार यादव को 351046 वोट मिले हैं।
………….
दरभंगा में अब तक 7,58,155 वोटों की गिनती के बाद भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 1,48,858 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोपाल जी ठाकुर को अब तक 4,33,872 वोट मिले हैं वहीँ राजद के ललित कुमार यादव 2,85,014 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
…………..
574084 मतों की गणना के बाद भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 109450 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर को 313801 और राजद के ललित कुमार यादव को 204351 वोट मिले हैं।
…………
दरभंगा में अब तक 4,60,707 वोटों की गिनती हो चुकी है ।ताज़ा रुझान में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 89,178 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोपाल जी ठाकुर को अब तक 2,59,026 वोट मिले हैं वहीँ राजद के ललित कुमार यादव 1,69,848 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
………….
417863 मतों की गणना के बाद भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 78323 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर को 226687 और राजद के ललित कुमार यादव को 148364 वोट मिले हैं।
……………
भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 36,454 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोपाल जी ठाकुर को अब तक 1,09,882 वोट मिले हैं वहीँ राजद के ललित कुमार यादव 73,428 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………….
ताज़ा रुझान में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 32144 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर को 101032 और राजद के ललित कुमार यादव को 68888 वोट मिले हैं।
…………..
भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 5696 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोपाल जी ठाकुर को अब तक 26,599 मिले हैं वहीँ राजद के ललित कुमार यादव को 20,903 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
………….
शुरुआती रुझानों में गोपाल जी ठाकुर 4,123 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोपाल जी ठाकुर को अब तक 11,842 मिले हैं वहीँ राजद के ललित कुमार यादव 7,719 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















