Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में कंटेनर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

बिहार के अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर एनएच 27 स्थित ढोलबज्जा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
cyclist dies after being hit by container in araria

बिहार के अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर एनएच 27 स्थित ढोलबज्जा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल सवार 54 वर्षीय सबूल हजाम की कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सबूल हजाम ढोलबज्जा गाड़ी टोला वार्ड संख्या 5 निवासी थे और उनके पिता का नाम स्वर्गीय अब्दुल करीम था।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे अब्दुल रकीब ने बताया कि उनके चाचा सबूल हजाम ढोलबज्जा पेट्रोल पंप में काम करते थे और शनिवार सुबह 5 बजे साइकिल से पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कंटेनर को जप्त कर लिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क