केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ https://ctet.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर शिक्षक अभ्यर्थियों को ‘सीटीईटी जुलाई 2024 रिजल्ट’ पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर अपना रोल नंबर अंकित कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Also Read Story
पेपर-1 के लिये 1,27,159 और पेपर-2 के लिये 2,39,120 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पेपर-1 में 6,78,707 और पेपर-2 में 14,07,332 परिक्षार्थियों ने भाग लिया था।
बताते चलें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 जुलाई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।
मालूम हो कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन साल में दो बार होता है। एक बार जुलाई महीने में और दूसरी बार जनवरी महीने में CBSE द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर वर्ग 1-5 शिक्षकों के लिए और दूसरा पेपर वर्ग 6-8 के शिक्षकों के लिए होता है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















