
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब कारोबारी अलग-अलग तरीके से शराब का कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन को खुलेआम शराब कारोबारी चुनौती देकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे कारोबारियों पर पुलिस भी सख्ती से पेश आ रही है।

बिहार के सहरसा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से दूसरे पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

किशनगंज ज़िले में सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला कोड़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेली गांव का है। घटना के मुताबिक, सड़क पर मक्का सुखाया जा रहा था और उसी सड़क से एक ट्रैक्टर गुजर रही थी। ट्रैक्टर चालक ने मक्के को सड़क से हटाने के लिए […]

बिहार के सहरसा ज़िले में एक चौकीदार ने पुलिस की गश्ती दल पर अपने बेटे से 50,000 से ज़्यादा रुपए छीनने का आरोप लगाया है।

कटिहार के NH-31 पर अपराधियों ने एक बार फिर ख़ूनी वारदात को अंजाम दिया है। कुरसेला थाना क्षेत्र के देवीपुर के पास अपराधियों ने एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी।

दो दिन पहले किशनगंज ज़िले के एक गांव में किसान को बंधक बनाकर भीषण डकैती को अंजाम के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

अब तक तो आपने सुना होगा कि आम आदमी साइबर क्राइम का शिकार हुआ है, लेकिन इस बार कटिहार के ट्रैफिक डीएसपी जयप्रकाश कुमार साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए।

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार से फल के थोक विक्रेता सोनू कुमार का बीती रात अपहरण कर लिया गया। अपराधी पिकअप वैन पर सवार होकर आए थे और दुकान में सोए फल कारोबारी को अगवा कर लिया।

अररिया पुलिस ने निशानदेही पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

बिहार के मुंगेर में बम धमाके से दो लोगों की मौत हो गयी है। बरियारपुर थाना अंतर्गत बादशाही पुल समीप बनारसी चाट भंडार में अपराधियों ने बम से हमला कर एक 25 वर्षीय महिला और एक डेढ़ साल की दुधमुंही बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

बिहार के अररिया से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद में पति पत्नी ने आपस में एक दूसरे का गला काट कर हत्या की कोशिश की है।

मक्का किसानों द्वारा रंगदारी टैक्स नहीं देने पर दियारा में गूंजी बंदूके, कटिहार के बाघमारा दियारा में तैनात पुलिस और अपराधियों के बीच चली 20 राउंड गोली।

बिहार के किशनगंज ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोठिया थाना क्षेत्र के माखन पोखर में मंगलवार को खेत से मवेशी ले कर लौट रही एक नाबालिक लड़की के साथ दो दरिंदों ने गैंग रेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है।

बिहार के पूर्णिया में डीलर की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रुपौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर ओपी सीमावर्ती क्षेत्र की है।

बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी चौक के पास नहर में एक अज्ञात नवजात का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।