Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा में CPI ने 17 सूत्री मांगों के साथ विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला, थाना प्रभारियों के खिलाफ नाराजगी

सहरसा जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और थाना प्रभारियों के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेतृत्व में सहरसा में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
cpi takes out massive protest march in saharsa with 17 point demands, resentment against police station in charge

सहरसा जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और थाना प्रभारियों के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेतृत्व में सहरसा में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले के कई थाना प्रभारी शराब की तलाशी के बहाने ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं और बिना किसी कारण के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। महिलाओं ने थाना प्रभारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मांग की कि उनकी गलत कार्यशैली की जांच हो।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में पोस्टर और बैनर लिए उमस भरी गर्मी और भीषण धूप के बावजूद नारेबाजी करती रहीं। भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार और सहयोगी सोनू कुमार की कार्यशैली की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को भिरखी टोला निवासी राजकुमार सादा के बेटे जीतो सादा को चिकनी टोले में शराब पीने के नाम पर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका जबड़ा टूट गया।


CPI विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि सहरसा में विधि-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जिले में हत्या, छिनतई, चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है और दलितों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने थानों को माफिया, दलालों और आपराधिक तत्वों से मुक्त करने, भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा देने और निर्दोष लोगों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

प्रदर्शन के बाद CPI नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन और भी उग्र होगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क