Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BSEB सक्षमता परीक्षा में सफल शिक्षकों की काउंसिलिंग जल्द, विभाग ने जिलों से मांगी रिक्ति 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने सभी ज़िला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने जिले में मौजूद सभी सरकारी विद्यालयों के लिए विद्यालयवार व विषयवार शिक्षकों की रिक्ति 25 जून तक भेजने को कहा है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
1527

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में पास हुए नियोजित शिक्षकों के लिये जल्द ही काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग के बाद उनको विद्यालयों में पदस्थापन किया जाना है।


इसके लिए शिक्षा विभाग ने वर्ग 1 से 5 (प्राथमिक), 6 से 8 (मध्य), 9 से 10 (माध्यमिक) और 11 से 12 (उच्च माध्यमिक) स्कूलों के लिए विद्यालयवार व विषयवार रिक्त शिक्षक पदों की संख्या तथा प्रत्येक वर्ग में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या जिलों से मांगी है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने सभी ज़िला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने जिले में मौजूद सभी सरकारी विद्यालयों के लिए विद्यालयवार व विषयवार शिक्षकों की रिक्ति 25 जून तक भेजने को कहा है।


बताते चलें कि BSEB द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में 1,39,010 (93.39%) नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। इस परीक्षा में सफल शिक्षक “विशिष्ट शिक्षक” कहलायेंगे और उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नये शिक्षकों के बराबर वेतन और अन्य सुविधाएं दी जायेंगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान