Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। गुरुवार को सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Congress leader Rahul Gandhi

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। गुरुवार को सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।


राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सूरत कोर्ट का फैसले आने के बाद से ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने की आशंका जताई जा रही थी।


लोकसभा सचिवालय की नोटिफिकेशन के अनुसार, राहुल की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। राहुल गांधी को संविधान के अनुच्छेद 102(1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, सांसदों और विधायकों को किसी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो, तो ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द हो जाती है। हालांकि राहुल के लिए अभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वह सूरत कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। अगर फैसले पर ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिलती है, तब राहुल गांधी 8 वर्षों तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

क्या था मामला

13 अप्रैल 2019 को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में कहा था, “नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी का सरनेम सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?”

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने धारा 499 व 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था।

गुरुवार को इसी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, राहुल को 15000 रुपए के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क