Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) द्वारा 26 स्थानों पर 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
community health centers with 30 beds will be built in these 26 blocks in bihar, tender issued for construction

बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) द्वारा 26 स्थानों पर 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में निविदा आमंत्रण सूचना संख्या-BMSICL/Infra/20/2024 के तहत संविदाकारों से आवेदन मांगे गए हैं।


निम्नलिखित स्थानों पर होगा निर्माण:

पूर्णिया जिला: अमौर, श्रीनगर, रुपौली, डगरूआ
बाँका जिला: बौंसी, अमरपुर, कटोरिया
नालंदा जिला: अस्थावाँ, चंडी
भागलपुर जिला: नाथनगर, सुलतानगंज, पिरपैंती
समस्तीपुर जिला: दलसिंहसराय, पूसा
सिवान जिला: दरौली, महाराजगंज
पश्चिम चंपारण जिला: गौनाहा, बगहा-1
जमुई जिला: झाझा
पटना जिला: दानापुर
मुजफ्फरपुर जिला: सकरा
गया जिला: डुमरिया
मुंगेर जिला: सदर प्रखंड
जहानाबाद जिला: घोसी
मधेपुरा जिला: मुरहो

Also Read Story

‘मोबाइल एडिक्शन’ की चपेट में युवा पीढ़ी, बच्चों में हालात और भी चिंताजनक

भेदभाव, संघर्ष और आशाओं से भरी बिहार में डाउन सिंड्रोम पीड़ितों की ‘रियल लाइफ’ स्टोरी

किशनगंज: नशे से हारती ज़िंदगी और सुनसान सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

बिहार की ममता कर्मी क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

किशनगंज के एक ही गाँव में एक सप्ताह में तीन बच्चों की मौत, सैंपल की हो रही जांच

बिहार में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?

किशनगंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टर ने माना ट्रेंड स्टाफ की कमी

क्या बिहार में कुपोषण से हो रही महादलित बच्चों की मौत?

अररिया: अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच के लिए पटना से सर्वेक्षण टीम पहुंची

निविदा के नियम और शर्तें

जो भी संवेदक केंद्र या राज्य सरकार या लोक उपक्रम की किसी भी श्रेणी में निबंधित हैं, वे निविदा में भाग ले सकते हैं। हालांकि, निविदा प्राप्त करने के बाद और लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिलने पर BMSICL में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक अस्पताल का निर्माण लगभग 5 करोड़ 30 लाख की लागत से किया जाएगा।


निविदा की विस्तृत शर्तें BMSICL की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc2.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। निविदा प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और 5 नवंबर 2024, शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

वर्षों से अनुपस्थित बिहार के सात सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, पांच सीमांचल के

अज्ञात बीमारी से अररिया में तीन बच्चों और दो बुजुर्गों की मौत

पॉलीमेलिया: छह पैरों वाले बछड़े का जन्म क्या कोई चमत्कार है?

कटिहार में ओवरलोडेड प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी दुर्घटना ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी

पूर्णिया में डेंगू के तीन मरीज़ मिले, सिविल सर्जन ने कहा- ‘सफाई का रखें ख़्याल’

किशनगंज में बग़ैर सीजर के महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान