बिहार में शिक्षा विभाग के अधिकारी नए-नए आदेशों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। एक तरफ जहां गर्मी की छुट्टी में भी शिक्षकों को स्कूल आना पड़ा, तो दूसरी ओर छुट्टी के बाद स्कूल की टाइमिंग सुबह 6 बजे से कर दी गई, जिस पर काफी विवाद भी हुआ।
ताज़ा मामला एक शिक्षिका के सोशल मीडिया पर कमेंट करने से जुड़ा है। विभाग को शिक्षिका का कमेंट करना इतना नागवार गुज़रा कि विभाग ने शिक्षिका का एक सप्ताह का वेतन काटने का आदेश दे दिया।
Also Read Story
दरअसल, पटना की शिक्षिका सीमा कुमारी ने एक टिप्पणी की थी। टिप्पणी में उन्होंने लिखा था कि “शिक्षक की मानसिकता से खिलवाड़ किया जा रहा है।”
शिक्षा विभाग ने इसको विभाग और सरकार के विरुद्ध अनावश्यक टिप्पणी मानते हुए इसे शिक्षक पद के आचरण के विरुद्ध बताया है। पटना के ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षिका को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वरना उनपर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















