Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

रुपौली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, बीमा भारती को लेकर कहा- “उसको कुछ बोलना नहीं आता था”

रुपौली सीट जदयू की विधायक बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई है। बीमा भारती ने इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
cm nitish kumar reached rupauli to campaign for bypoll

बिहार के पूर्णिया स्थित रुपौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में चुनावी सभा करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को रुपौली पहुंचे। नीतीश कुमार ने वहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।


नीतीश कुमार ने बीमा भारती को लेकर कहा कि उसको कुछ बोलना तक नहीं आता था, उसके बावजूद वह उसको आगे बढ़ाये।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

“यह (बीमा भारती) फिर से चुनाव लड़ रही है। हम उसको तो राज्य सरकार में मंत्री तक बनाये। उसको कुछ बोलने नहीं आता था। तब भी हम उसको आगे बढ़ाये। हम सबको इतना इज़्ज़त देते रहे। हमको कोई छोड़ कर भागता है तो गड़बड़ ही ना करता है,” उन्होंने कहा।


उन्होंने आगे कहा, “पूरे बिहार में हमलोग काम किये। आप जानते हैं कि हमलोग बहुत आगे बढ़ेंगे। अभी तो यह बाई इलेक्शन है तो इसके लिये हमलोग आये हैं आपसे अनुरोध करने के लिये। अब आप समझ लीजिये कि जिन लोगों को हमने इज़्ज़त दिया वो भाग गया तो भाग गया, जाने दीजिये।”

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मुसलमान के लिए उनकी सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन, कुछ लोग मुस्लिम मतदाताओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से कलाधर मंडल को वोट देने की अपील की।

उन्होंने बिहार में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लूडो की उस गोटी की तरह है, जिसमें 99 पर जाकर सांप के डंसने से वापस एक पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि यही हाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हुआ है।

“कांग्रेस ने इस देश में 54 साल तक राज किया। आज देश के लोगों ने कांग्रेस को लूडो के स्तर पर 99 में जाकर फंसाया है, 99 पर जब सांप काटेगा तो सीधे तीन पर आकर लटकेगा। इतना आश्वस्त करना चाहता हूं साथियों,” उन्होंने कहा।

सम्राट चौधरी ने जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल के हक़ में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि यदि लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मज़बूती प्रदान करना चाहते हैं तो जदयू उम्मीदवार को कामयाब कराना होगा।

बताते चलें कि बिहार के पूर्णिया स्थित रुपौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में राजद की बीमा भारती, जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल और निर्दलीय शंकर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला हो रहा है। सीट पर उपचुनाव के लिये 10 जुलाई को मतदान होगा।

रुपौली सीट जदयू की विधायक बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई है। बीमा भारती ने इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

2003 के वोटर लिस्ट के इंतज़ार में कटिहार का तीन पंचायत परेशान

AIMIM ने RJD से लगाई गठबंधन की गुहार, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान