Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

चिराग ने बताया – नीतीश कुमार उन्हें बिहार के लिए पहले भी पसंद नहीं थे

बिहार एनडीए गठबंधन से लोक जान शक्ति पार्टी के अलग निकलते ही बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। चिराग पासवान के ' मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं ' वाले नए फार्मूले ने बिहार एनडीए को बिखराव पर लेकर खडा कर दिया है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
chirag paswan says nitish kumar was not my choice earlier too

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार एनडीए गठबंधन से लोक जान शक्ति पार्टी के अलग निकलते ही बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। चिराग पासवान के ‘ मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं ‘ वाले नए फार्मूले ने बिहार एनडीए को बिखराव पर लेकर खडा कर दिया है।


एक ओर जहां चिराग पासवान ने एनडीए से नाता तोड लिया तो साथ ही बिहार में LJP- BJP सरकार की बात भी कहीं। जिसके कारण बिहार के राजनीतिक पंडित एक बार फिर 2005 की स्तिथि को दोहराते हुए देखने की बात कह रहे हैं। खबर है कि जब से चिराग ने एनडीए छोड़ा है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टेंशन में हैं वो कई बार चिराग को फोन कर चुके हैं। हालाकि दोनों में कोई बात नहीं हुई है। खबर है कि BJP और जदयू के बीच अभी बैठक जारी है, खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मीटिंग में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

 


चिराग ने कहा बिहार को नया विकल्प चाहिए

इससे पहले आज लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने ऑफिशियल तौर पर एनडीए से अलग होने की बात कह दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक चिट्ठी भी डाली जिसमे वो बिहार के लोगों से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रत्याशियों को वोट न देने की अपील करते हुए दिखे। वहीं चिराग ने अलग होने के बाद न्यूज एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू भी दिया है। इस इंटरव्यू में चिराग ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है

[wp_ad_camp_1]

चिराग पासवान ये कहते दिखे की बिहार में नीतीश कुमार का विकास का विजन फेल रहा है। उन्होंने कहा अब वो साथ निश्चय 2 लेकर आए हैं, लेकिन पार्ट वन के ही काम सही से नहीं हुआ। चिराग ने कहा कि इसमें युवाओं के लिए रोजगार की बात थी, लेकिन जब से ये विजन आया बिहार में पलायन बढ़ा , यानि ये विजन धरातल पर नहीं उतरा। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल के शासन में जो विकास का विजन था वो धरातल पर नहीं उतरा है।

चिराग ने कहा कि मेरा सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं था। हम वहीं मांग रहे थे जो हमरा था, उससे ज्यादा कुछ नहीं है। मै बस अपने विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को एनडीए के डॉक्यूमेंट विजन के तौर पर शामिल करने की बात कर रहा था। चिराग ने कहा कि उन्होंने ये विजन डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री की प्रेरणा पर तैयार किया है और इसमें साफ है कि मुख्यमंत्री जी 15 साल में बिहार का विकास नहीं कर सके हैं। चिराग ने कहा कि मैंने कई बार उन्हें इस बारे में बताने के लिए फोन किया है, सजेशन किया है कि क्या बदलाव करने चाहिए, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

[wp_ad_camp_1]

वहीं इस दौरान चिराग ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार 2017 से पहले भी बिहार के लिए उनकी पसंद नहीं थे। लेकिन परिस्थितियां ऐसे बनी कि गठबंधन में उनके आने पर हम साथ आए। लोजपा सुप्रीमो से पूछा गया कि बिहार में आपकी लड़ाई किससे है, तो उन्हें कहा कि मेरी लड़ाई खुद से है। मै उसमे से नहीं की लकीर खींच कर उसमे तुलना करें। अगर पंद्रह साल उनके खराब थे तो 15 साल मेरे उनसे अच्छे हैं ऐसा नहीं चलता, मेरी लकीर ऐसे हो की मुझे इसकी जरूरत नहीं पड़े।

[wp_ad_camp_1]

चिराग ने कहा कि मेरा काम बिहार में एक नया विकल्प देने की है और बिहार की जनता भी ये चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काम को बिहार की जनता के बीच ले जाना गलत नहीं है, ये हमारा अधिकार भी है। हम यहीं लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान