Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

लोजपा का घोषणा पत्र आया सामने, किन्नरों को आवास देंगे चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बता दें कि चिराग द्वारा घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद आज से उनका चुनावी दौरा भी शुरू हो गया है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
chirag paswan releases manifesto of ljp for bihar elections

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बता दें कि चिराग द्वारा घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद आज से उनका चुनावी दौरा भी शुरू हो गया है। आज सुबह अपनी मां का आर्शिवाद और उनके हाथ से दही चीनी खाकर चिराग अपने पार्टी दफ्तर पहुचे जहां उन्होंने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।


पासवान ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें हमारे द्वारा ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के दृष्टिकोण को सामने रखा गया है। चिराग पासवान ने दावा किया कि यह घोषणा पत्र बिहार की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में कारगर साबित होगा। साथ ही ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का दृष्टिकोण नया बिहार बनाने में कारगर साबित होगा।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

एलजेपी सुप्रीमों इस दौरान एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। वे केंद्र सरकार की सारी योजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के वर्तमान सीएम नीतीश कुमार को देखकर उन्हें आश्चर्य होता है कि वो किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुये कहा कि जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने में लिप्त हो तो ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना किया जाना उचित नहीं है।


चिराग यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यदि गलती से वर्तमान सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से इस चुनाव में जीत जाते हैं तो हमारा प्रदेश ‘बिहार’ हार जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि हमारा प्रदेश ‘बिहार’ एक बार फिर बर्बादी की कगार पर जाकर खड़ा हो जाएगा। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथ लिया। इसके अलावा चिराग ने विजन डॉक्यूमेंट के जरिए कई बड़े वादे किए। चिराग पासवान ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में कई बड़ी बातें कह रहे हैं।

[wp_ad_camp_1]

चिराग पासवान के इस विजन डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि सरकार बनने पर अलग से प्रवासी मजदूर मंत्रालय बनाया जाएगा। ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले मजदूरों से संपर्क रखा जा सके। वहीं राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भी वादा किया गया है। ताकि बिहारी युवाओं को बाहर पढ़ने ना जाना पड़े। बिहार में अभी स्वास्थ्य की सही सुविधा नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, जबकि नौकरियां खाली पड़ी हैं। लोजपा ने स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भी वादा किया है। चिराग ने इस बार किन्नरों को अपनी पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया है और साथ में उन्हे बंगला योजना के तहत मुफ्त में घर देने की बात कही है।

[wp_ad_camp_1]

इसके अलावा इस डॉक्यूमेंट में नदियों को जोड़ने की योजना, बाढ़ और सूखे की समस्या, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बिहार में इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश, लैंड रिफॉर्म पर जोर, धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा, सीतामढ़ी को अयोध्या की तर्ज पर माता सीता का मंदिर और बिहार में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेनमॉर्क मॉडल अपनाने की बात कही गई है।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं