Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज DM कार्यालय परिसर में बाल मजदूरी, कैमरे में कैद हुआ मामला

किशनगंज डीएम कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक नाबालिग बच्चे से बाल मजदूरी कराई जा रही है। इसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें एक बच्चा भारी-भरकम लकड़ी के तख्तों को ढोते हुए दिखाई दे रहा है।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
child labor in kishanganj dm office premises, case caught on camera

बिहार के किशनगंज जिला प्रशासन की नाक के नीचे एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किशनगंज डीएम कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक नाबालिग बच्चे से बाल मजदूरी कराई जा रही है। इसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें एक बच्चा भारी-भरकम लकड़ी के तख्तों को ढोते हुए दिखाई दे रहा है।


किशनगंज समाहरणालय परिसर में इन दिनों बॉउंड्री वाल और गार्ड रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं एक नाबालिग बच्चे से काम करवाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस बाल मजदूरी की घटना पर नाराजगी जाहिर की है और इसे जिला प्रशासन के लिए शर्मनाक बताया है। लोगों का कहना है कि जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारी के सामने इस तरह कानून का उल्लंघन हो रहा है।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

बाल श्रम (निषेध व नियमन) अधिनियम, 1986 के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी कारखाने, खान या अन्य जोखिमपूर्ण रोजगार में काम कराने की अनुमति नहीं दी गई है। यह कानून बाल मजदूरी को रोकने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।


बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ऊषा कुमारी ने मामले की जानकारी मिलने पर बताया कि बाल श्रम कानून के तहत यह पूरी तरह अवैध है। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति ने श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन और राहत संस्था को इस घटना की सूचना दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, संवेदक ने बाल मजदूर को मौके से भगा दिया था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क