मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच धमदाहा प्रखंड के रूपसपुर खगहा पंचायत सरकार भवन परिषर स्थित जलजीवन हरियाली अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उनका लोगो ने भव्य स्वागत किया| सर्वप्रथम मुख्यमंत्री पैक्स गोदाम पहुंचे। जहां पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आदिवासियों के एक झुंड द्वारा आदिवासियों की पारम्परिक गीत से स्वागत किया|
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे जलजीवन हरियाली से सम्बंधित उक्त परिषर में कार्यों के विभिन्न योजनाओं तथा पार्क का लोकार्पण किया। साथ ही आरटीपीएस काउंटर के बावत उन्होंने लोक शिकायत अंकित नही होने पर आपत्ति जताई तथा अंकित करने की बात बताई| जिसके बाद सरकार भवन परिषर में मुखिया किरण देवी ने शॉल एवम महर्षि मेही गुरु महाराज का फोटो देते हुए स्वागत किया।
Also Read Story
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया| जहाँ आँगनबाड़ी के बच्चों द्वारा जलजीवन हरियाली की प्रस्तुति दी। स्कूल परिषर होते हुए जलजीवन हरियाली समेत पशु एवम मत्स्य संसाधन केंद्र,कृषि विज्ञान केंद्र,कृषि यंत्र बैंक,मुख्यमंत्री कोशी मलवरी परियाजनाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा समूह की दीदियों को 1 करोड़ 16 लाख का चेक प्रदान किए तथा धमदाहा के जीविका समूह के दो संघ को ट्रैक्टर भी दिए| जिसके बाद स्वतन्त्रता सेनानी स्व केदार नाथ चौधरी के स्मारक पर माल्यार्पण किया| जहाँ मुख्यमंत्री के कदम लड़खड़ा गए और गिरने से बाल बाल बचे।
जिसके बाद तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के संस्थापक सह तरुणोदय के संपादक कैलाश बिहारी चौधरी ने मुख्यमंत्री को मीरगंज को प्रखंड बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु के पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह,अवध नारायण सिंह,प्रमोद नारायण सिंह,एवम राष्ट्रपति पुरस्कृत साहित्यकार सुधीर सिंह,मौजूद थे।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।