Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जैविक खेती का निरीक्षण

नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के तहत कटिहार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की व विकास योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
Bihar CM Nitish Kumar in Katihar

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने समाधान यात्रा के तहत कटिहार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की व विकास योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा का काफिला कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की दिघरी पंचायत पहुंचा। वहां उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेडनेश में संरक्षित जैविक खेती का जायजा लिया। कृषि विभाग के सचिव और किसान अरुण भगत ने जैविक कृषि से जुड़ी जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

जिलाधिकारी उज्जैन मिश्रा ने सीएम को बताया कि किसानों द्वारा सूक्ष्म सिंचाई विधि से मशरूम की खेती की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने जैविक उत्पादों को लेकर लोकल ग्राउंड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने किसानों के बीच अनुदानित मशीन वितरित की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशीला पोखर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत राज डिग्री का निरीक्षण कर पुस्तकालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंचायती राज विभाग के सचिव मिहिर कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पंचायत में सरकारी भवन बनाने के लिए अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। पंचायत में सरकारी भवन होना बहुत जरूरी है। सरकार की योजना है कि राज्य की हर पंचायत में सरकारी भवन हो।

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान कटिहार के कोलासी प्रखंड की दिघरी पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की और बैनर पोस्टर फाड़ दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे