Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दवा दुकान की आड़ में चल रहा नशे का कारोबार

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
asi sanjay yadav seizing drugs at churipatti in kishanganj

किशनगंज पुलिस ने नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है, एक दवा दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में कफ सिरप और प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। जिनका सेवन कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में फंस कर अपना भविष्य खराब कर रही थी। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले दुकान संचालक और उसके एक कर्मी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


शहर के चूड़ीपट्टी स्थित एक दवा दुकानदार दवा दुकान की आड़ में युवाओं को नशा की दलदल में धकेल कर पैसा कमाता था। बताया जाता है कि दवा दुकानदार मंगल पोद्दार बगैर चिकित्सकों की सलाह के युवाओ को प्रतिबंधित दवा बेचा करता था।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

किशनगंज टाउन थाना के ASI संजय यादव और टाउन थाना अध्यक्ष अमर प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर, नाटकीय ढंग से ग्राहक बनकर नशे के इस कारोबार का खुलासा किया है।


ASI संजय यादव ने बताया, “पहले से काफी सूचना मिल रही थी, के यहां पर कोड इन कफ सिरप समेत नशे की अन्य दवाई बिना प्रिसक्रिप्शन के बेची जा रही है, इसी क्रम में यहां आज एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में काफी मात्रा में नशे की दवाइयां मिली है और संभव है की आस पास ही इन दवाइयों का और स्टॉक भी मौजूद हो।”

इस मामले को लेकर स्थानीय युवक ईमाम अली चिंटू कहते हैं –

“कितने ही बच्चे बर्बाद हो गए यहां यहां से ड्रक्स लेकर, ड्रग्स की सुई बिकती है, गोली बिकते हैं कोरेक्स बिकता है, बहुत दुकान है ऐसा जो हम आप को दिखा सकते हैं। बंगाल से डेली यहां माल आ रहा है, जीएसटी भी लग कर आ रहा है, हम लगातार इसको लेकर शिकायतें भी करते रहे हैं लेकिन सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया जाता है, और यह सब उन्हीं की मिलीभगत से हो रहा है। जो काम ड्रग्स इंस्पेक्टर को करना चाहिए था वो अब पुलिस कर रही है।

वही मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार रंजन ने, दुकान से मिली सभी दवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि –
“इसमें कोडिंग कंटेनिंग कफ सिरप काफी मात्रा में, दुकान से हटकर कमरे में पाया गया है, यह दवा बैन तो नहीं है, लेकिन इसको अधिक मात्रा में सेवन करके नशे के रूप में इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक्सपायरी दवाएं और फिजिशियन सैंपल इनके ट्रेडिंग स्टॉक में पाए गए हैं, जो कि इनके पास बिल्कुल नहीं होने चाहिए थे और यह कानूनी रूप से एकदम गलत है।”

आगे जब ड्रग इंस्पेक्टर से उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में सवाल किए गए, तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही, जब उनसे पूछा गया की किशनगंज में चल रही अवैध दवाई की दुकानों पर कार्यवाही करने की उनकी अब तक क्या उपलब्धियां हैं, तो वह बात को टालते हुए पीछा छुड़ाते नज़र आए।

वहीं इस मामले में किशनगंज टाउन थाना अध्यक्ष अमर प्रसाद ने कहा कि यह नशीली सामग्री खासकर के युवा वर्ग की पीढ़ी को सप्लाई की जा रहा थी, जिससे कि आज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, और अपना आगे का भविष्य तय नहीं कर पा रही हैं, जो कि हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है।
यहां आज एक दुकान में हम लोग द्वारा छापेमारी की गई है, जिसमें बहुत सारे कोरेक्स सिरप पाए गए हैं, आगे भी हम लोग सर्च कर रहे हैं, साथ ही उसके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी।


‘मोदी मंदिर’ बनाने वाला गाँव महंगाई पर क्या बोला?

अररिया रेपकांड: हाईकोर्ट ने मेजर को फांसी की सजा रद्द की, दोबारा होगी ट्रायल


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क