Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
scammers in police custody

किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के धर्मगंज मोहल्ले में किराये के मकान में बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का धंधा चल रहा था और दर्जनों लोगों से नौकरी का झांसा देकर पैसे की उगाही की गई थी।


20 जुलाई 2022 को पुलिस ने छापेमारी कर एनजीओ की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने समस्तीपुर निवासी शंभू राय और किशनगंज जिले के बहादूरगंज निवासी अशोक कुमार को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।


दोनों के पकड़े जाने के बाद ठगी के शिकार लोग एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कई सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर संस्था के कर्मियों द्वारा उनसे दिसंबर माह में लगभग 20 हजार रुपये लिए गए थे। नौकरी दिलवाने के नाम पर यह फर्जीवाड़ा एक दर्जन से ज़्यादा लोगों के साथ किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि आज (20 जुलाई को) ज्वाइनिंग लेटर देने कार्यालय बुलाया गया था।

people

वहीं, एनजीओ के HR पद पर तैनात, शंभु राय ने लोगों से पैसे लेने की बात से इनकार कर कहा, “हमारे दूसरे साथी अशोक ने पैसे लिए होंगे। यहां सिर्फ संस्था का सदस्य बनाये जाने के लिए ही शुल्क लगता है।”

किशनगंज एसपी डॉ इमानुल हक मेंगनु ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनगंज के धर्मगंज मोहल्ले में “घुरन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान भारत” नाम से एक कार्यालय का उद्घाटन किया गया था, जहां नौकरी दिलाने और रुपए इनवेस्टमेंट के नाम पर भोले-भाले लोगों से रुपए लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

letterpad

पुलिस द्वारा कार्यालय में छापेमारी के क्रम में दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है।

एसपी ने कहा कि हिरासत में लिए गए ये दोनों व्यक्तियों ने ग्रामीण इलाक़ों में अपना एजेंट भी छोड़ा हुआ था, जो लोगों को झांसा देकर पैसे की ठगी करता था।

एसपी ने कहा कि पुलिस उस तीसरे व्यक्ति की भी तलाश में है, जिसका नाम विकास है और वह पूर्णिया का रहनेवाला है। विकास पर भी लोगों ने नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है।

आगे उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, ताकि इस संस्था के मुख्य संचालक को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई की जा सके। साथ ही इस संस्था का पंजीयन रदद् करने की कार्रवाई भी की जाएगी।


मार्कशीट के लिए पैसे मांगते शिक्षक का वीडियो वायरल, हुई कार्रवाई

किशनगंज रेलवे पार्किंग में ठेकेदार की मनमानी, गुंडागर्दी


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

One thought on “सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क