Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में सरकारी स्कूलों का बदला टाइमटेबल, शिक्षक स्थानांतरण पर भी आया बड़ा आदेश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण और राज्य के सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
changed timetable of government schools in bihar, big order on teacher transfer also came

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण और राज्य के सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। गुरुवार को विभाग ने आदेश पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पहले जिन शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, वे सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।


शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित पहले वाली नीति को रद्द करते हुए केवल विशेष समस्या से ग्रसित शिक्षकों से दोबारा आवेदन लेने की बात कही है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जमा किये गए सभी स्थानांतरण व पदस्थापन आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। जो शिक्षक किसी विशेष समस्या के कारण स्थानांतरण लेना चाहते हैं उन्हें 1 दिसम्बर 2024 से 15 दिसम्बर 2024 तक नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत करने होंगे।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

साथ ही, शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया टाइमटेबल जारी किया है, जो 1 दिसम्बर 2024 से लागू होगा। स्कूल की गतिविधियाँ सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी। मिड डे मील दोपहर 12 बजे से 12:40 तक चलेगा और शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी होगी।


इसके अलावा विभाग ने विद्यालयों को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ और दिशानिर्देश जारी किए हैं। कमज़ोर बच्चों को कक्षा में आगे बैठाना, महीने में एक बार अभिभावकों के साथ बैठक कराना, स्टैंडअप व बोर्ड परीक्षाओं में अन्य कक्षाओं को स्थगित न करना जैसे आदेश मुख्य रूप से शामिल हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं