कटिहार नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कटिहार जिले की बात करें तो यहां 7 नगर पंचायत हैं जबकि नगर निगम में कुल 45 वार्ड हैं। कटिहार की नगर पंचायतों में अमदाबाद नगर पंचायत, मनिहारी नगर पंचायत, बारसोई नगर पंचायत, कोढ़ा नगर पंचायत, कुरसेला नगर पंचायत, बरारी नगर पंचायत, बलरामपुर नगर पंचायत शामिल हैं।
जिले में 7 नगर पंचायतों में किस पद पर कितने उम्मीदवार
नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद का चुनाव होना है। नगर पंचायत अमदाबाद में मुख्य पार्षद के पद के लिए 13 प्रत्याशी, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 8 प्रत्याशी जबकि पार्षद पदों के लिए 135 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, मनिहारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 18, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 12 और पार्षद पद के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत बारसोई में मुख्य पार्षद पद के लिए 7, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 7 और पार्षद पदों के लिए 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कोढ़ा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 9, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 13 तथा पार्षद पदों के लिए 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुरसेला नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 8, उपमुख्य पार्षद पद के लिए 8 जबकि पार्षद पदों के लिए 83 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए हैं। इसी तरह, बरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 4, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 11 व पार्ष पदों के लिए 70 प्रत्याशी तथा बलरामपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 3, उपमुख्य पार्षद पद के लिए 8 और पार्षद पदों के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
कटिहार नगर निगम में क्या है चुनावी मुद्दा
कटिहार नगर निगम में कुल 45 वार्ड हैं। यहाँ हल्की सी बारिश होने पर जलजमाव हो जाता है। जलजमाव से लोग इतने परेशान रहते हैं कि इसका खामियाजा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान भुगतना पड़ सकता है।
कटिहार नगर निगम में किस पद पर कितने उम्मीदवार
45 वार्डों वाले कटिहार नगर निगम में मुख्य पार्षद की सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित है। यहां मुख्य पार्षद पद के लिए 19, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 29 और निगम पार्षद के पदों के लिए 261 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
