बिहार के सीमांचल क्षेत्र में दो नये सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंज़ूरी मिल गई है। बिहार सरकार के मंत्रीपरिषद् की बैठक में किशनगंज और कटिहार में नये मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की स्थापना वाले प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किशनगंज, कटिहार के साथ साथ रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी जिसे अब मंत्रिपरिषद ने हरी झंडी दे दी है ।
Also Read Story
मंत्रीपरिषद् की बैठक के बाद जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हर जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाने हैं। इन परियोजनाओं के जरिए लोगों को बेहतर इलाज और युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के नये मौके देने का लक्ष्य है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















