बक्सर लोकसभा सीट पर 1996 से भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता लालमुनि चौबे 1996 से 2004 तक बक्सर के सांसद रहे। 2009 में जगदानंद सिंह ने बक्सर के सीट से जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर सीट से जीत हासिल की थी। इस बार बक्सर लोकसभा सीट पर भाजपा के मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है।
भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी
भाजपा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी गोपालगंज से आते हैं। वह 2015 विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर सीट से विधायक बने थे।
Also Read Story
राजद प्रतयाशी सुधकर सिंह
राजद के सुधाकर सिंह बक्सर के पूर्व सांसद जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। वह वर्तमान में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम
2019 लोकसभा चुनाव में बक्सर में 53.95% मतदान हुआ था। भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे ने राजद के जगदानंद सिंह को 1,17,609 वोटों से हराया था। अश्विनी कुमार चौबे को सबसे अधिक 4,73,053 वोट प्राप्त हुए थे। राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह को 3,55,444 वोट मिले थे।
2024 लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान बक्सर में मतदान हुआ। यहां इस बार 53.70% मतदान हुआ।
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान
बक्सर लोकसभा सीट से राजद के सुधाकर सिंह ने भाजपा के मिथिलेश तिवारी को 30,091 वोटों से हराया। उन्हें कुल 4,38,345 वोट मिले जबकि भाजपा के मिथिलेश तिवारी ने 4,08,254 वोट हासिल किए। सुधाकर सिंह को 40.82% वोट मिले वहीं 38.02% वोट मिथिलेश तिवारी के झोली में गए।
तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार को 1,14,714 वोट मिले। निर्दलयी उम्मीदवारों में आनंद मिश्रा को 47409, ददन यादव को 15836, सुधाकर मिश्रा को 12749, सुनील कुमार दुबे को 7759 और राम स्वरुप चौहान को 5,516 वोट मिले। 9,617 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया।
…………
9,17,671 वोटों की गिनती के बाद राजद के सुधाकर सिंह 25,872 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 3,74,819 वोट मिले है वहीँ भाजपा के मिथिलेश तिवारी 3,48,947 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………
7,31,848 वोटों की गिनती के बाद राजद के सुधाकर सिंह 12,207 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 2,90,808 वोट मिले है वहीँ भाजपा के मिथिलेश तिवारी 2,78,601 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
…………
6,40,599 वोटों की गिनती के बाद राजद के सुधाकर सिंह 6,941 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 2,54,768 वोट मिले है वहीँ भाजपा के मिथिलेश तिवारी 2,47,827 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
………..
5,44,117 वोटों की गिनती के बाद राजद के सुधाकर सिंह 2,842 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 2,14,184 वोट मिले है वहीँ भाजपा के मिथिलेश तिवारी 2,11,342 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………
4,99,252 वोटों की गिनती के बाद राजद के सुधाकर सिंह 739 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 1,91,212 वोट मिले है वहीँ भाजपा के मिथिलेश तिवारी 1,90,473 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………
बक्सर में अब तक 1,95,083 वोटों की गिनती हो चुकी है।ताज़ा रुझान में भाजपा के मिथिलेश तिवारी 2,128 वोटों से आगे चल रहे हैं।मिथिलेश तिवारी को अब तक 80,380 वोट मिले हैं वहीँ राजद के सुधाकर सिंह 78,252 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………
शुरुआती रुझानों में भाजपा के मिथिलेश तिवारी 1065 वोटों से आगे चल रहे हैं। मिथिलेश तिवारी को अब तक 3409 वोट मिले हैं वहीँ राजद के सुधाकर सिंह 2344 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।