Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: लूट की फर्जी कहानी बना पैसे गबन करने के आरोप में फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
branch manager of finance company arrested for embezzling money by creating a fake story of robbery

बिहार के किशनगंज में लूट की फ़र्ज़ी शिकायत लिखाकर अपनी ही कंपनी के पैसे हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक शख़्स को गिरफ़्तार किया। मामला किशनगंज के पोठिया थाने का है जहां एक शिकायतकर्ता ही लूट का मुख्य आरोपी निकला। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मोइनागुड़ी के रहने वाले संजय रॉय नामक व्यक्ति ने बीते 6 जनवरी को किशनगंज के पोठिया थाने में लूट की घटना की शिकायत की थी।


फाइनेंस कंपनी में कार्यरत संजय रॉय ने पुलिस से कहा कि टिपिझाड़ी सालबगान और बंगाल बॉर्डर से 300 मीटर की दूरी पर एक काली होंडा मोटरसाइकिल पर आये तीन अज्ञात बदमाशों ने चाक़ू की नोक पर उससे 80,352 रुपये लूट लिए। संजय के अनुसार, 6 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे वह अरोहन फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के ग्राहकों से लोन वसूली कर इस्लामपुर की शाखा जा रहा था तभी उसके साथ लूट की घटना हुई।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की पूरी जानकारी दी। संजय रॉय की शिकायत के बाद पोठिया थाने में कांड सं.07/25 के तहत मामला दर्ज कर एक विशेष टीम बनाकर छानबीन शुरू हई। तफ्तीश में पुलिस को चौंका देने वाले तथ्य मिले और इस मामले में पीड़ित खुद आरोपी निकला। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता संजय रॉय ने कबूल किया कि उसने अपनी ही कंपनी के पैसे गबन करने के लिए पूरी कहानी बनाई थी।


किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी ने महाजन के पास अपनी बाइक बंधक रखकर कुछ पैसे उधार लिए थे। बाइक को महाजन से छुड़वाने के लिए संजय ने लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

अरोहन फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड की इस्लामपुर शाखा के प्रबंधक संजय रॉय के बयान के आधार पर पुलिस ने इस्लामपुर से 80,350 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पानबाड़ी निवासी संजय रॉय, पिता विकास रॉय पर पोठिया थाने में कांड सं.-08/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान