बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक बहाली परीक्षा के प्राथमिक शिक्षकों के लिए उर्दू विषय का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 7,797 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
सफल अभ्यर्थियों की PDF लिस्ट देखें।
Also Read Story
सफल अभ्यर्थियों में सामान्य श्रेणी के 5,344, ईडबल्यूएस श्रेणी के 594, पिछड़ा वर्ग के 566, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1289, एससी वर्ग के 2 और एसटी वर्ग के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं।
ज्ञात है कि सभी विषयों के प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए BPSC ने 72,419 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। प्राथमिक शिक्षकों के बांग्ला विषयों का परिणाम आना अभी बाकी है।
ज्ञात हो कि BPSC ने प्राथमिक शिक्षकों के सामान्य विषय का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। सामान्य विषय में 62,653 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं।
BPSC ने सबसे पहले मंगलवार को उच्च माध्यमिक शिक्षकों का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 23,701 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार में 1 लाख 70 हज़ार पदों के लिए 24-26 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी।
इन पदों में प्राथमिक शिक्षकों की संख्या 79,943, माध्यमिक शिक्षकों की 32,916 तथा उच्च माध्यमिक शिक्षकों की संख्या 57,602 है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















