Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bpsc tre 4.0 revised ad released applications for 32,388 posts from sept 25

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 को लेकर संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। नए विज्ञापन में स्कूल अध्यापकों के कुल 32,388 पदों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। BPSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदक 25 अक्टूबर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग आवेदकों को अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेने की सलाह दी है।


कुल वैकेंसी में कक्षा 1 से 5 कक्षा के शिक्षकों के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 कक्षा के शिक्षकों के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 कक्षा के शिक्षकों के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 16,101 पद हैं।

Also Read Story

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

नोटिफिकेशन में विषयवार रिक्तियों से संबंधित जानकारी भी दी गई है। इसमें कक्षा 9 से 10 के विद्यालय अध्यापक पद के लिए बांग्ला, ललितकला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी और फारसी जैसे विषयों का उल्लेख किया गया है। इसी तरह कक्षा 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक पदों के लिए बंगला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों से संबंधित रिक्तियों का उल्लेख किया गया है। इन विषयों से संबंधित अलग अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से प्राप्त होने के बाद प्रकाशित रिक्तियों में जोड़ी जा सकती है।


40% पदों पर बिहार से मैट्रिक-इंटर वालों को मौका

कुल रिक्त पदों में से 40 प्रतिशत पद बिहार राज्य के अंदर स्थित शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक अथवा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व रहेंगे।

अविभाजित बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी इस 40 प्रतिशत पदों के लिए बिहार राज्य से उत्तीर्ण माना जाएगा। यदि 40 प्रतिशत रिक्तियों के विरुद्ध निर्धारित पात्रता वाले योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसी शेष रिक्तियों को 60 प्रतिशत रिक्तियों के लिए निर्धारित पात्रता वाले योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सकेगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश में NIOS के 18 महीने के D.El.Ed को लेकर स्थिति और स्पष्ट की गई है। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में NIOS द्वारा प्रदान की गई 18 महीने की D.El.Ed उपाधि मान्य होगी। इसके साथ ही ऐसे शिक्षक जो 10 अगस्त 2017 से पूर्व से कार्यरत हैं, उनकी 18 महीने की D.El.Ed डिग्री भी मान्य मानी जाएगी। यह प्रावधान उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी शिक्षक के रूप में सेवा और D.El.Ed योग्यता की स्थिति पुराने नियमों या न्यायालयीन मामलों से जुड़ी हुई है।

STET 2026 Appearing वालों के लिए निर्देश

TRE-4.0 से जुड़े निर्देश में कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है और जिन्होंने आवश्यक प्रशैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली है तथा वे माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे विद्यालय अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई है। ऐसे उम्मीदवारों को TRE-4.0 की लिखित परीक्षा से पहले STET 2026 उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार STET 2026 उत्तीर्ण नहीं करता है, तो उसे TRE-4.0 की लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार के लिए लिखित परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

निर्देश के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के रिजल्ट कार्ड नंबर की जगह BSEB Unique ID No. दर्ज करना होगा। वहीं रिजल्ट कार्ड में दी गई निर्गत तिथि के स्थान पर परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि अंकित करनी होगी। STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने Self-Declaration का प्रावधान भी किया है।

TRE 4.0 की आवेदन प्रक्रिया की नई तारीखें जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की तारीख को लेकर भी सवाल हैं। आयोग के मौजूदा परीक्षा कैलेंडर में TRE 4.0 के लिए परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप से निर्धारित नहीं किया गया है। BPSC के परीक्षा कैलेंडर में भी TRE 4.0 की परीक्षा तारीख को विज्ञापन अवधि पूरी होने के बाद जारी किए जाने की बात दर्ज है। BPSC के परीक्षा कैलेंडर में TRE 4.0 के लिए परीक्षा तिथि को फिलहाल TBD (To Be Decided) के रूप में रखा गया है।

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 4.0 के विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। जुलाई में शिक्षा विभाग की ओर से BPSC को 32,388 पदों की अधियाचना भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी।

इस संशोधित विज्ञापन में आयु सीमा और बिहार से शैक्षणिक योग्यता से जुड़े कई विशेष प्रावधान भी लागू हैं। खास तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर कुछ संबंधित वादियों को ‘एक बार अवसर’, NIOS के 18 महीने के D.El.Ed को मान्यता, 10 अगस्त 2017 से पहले से कार्यरत शिक्षकों की 18 महीने की D.El.Ed डिग्री की मान्यता और 40 प्रतिशत पदों के लिए बिहार से मैट्रिक/इंटर पास अभ्यर्थियों से जुड़ा प्रावधान उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?