Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

19-22 जुलाई को परीक्षा का समय 12 बजे दोपहर से 2.30 बजे तक रखा गया है। वहीं, 22 जुलाई को पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 3 exam will be held in one shift on 19 to 21 july and in two shifts on 22 july

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 19-22 जुलाई तक विभिन्न ज़िलों में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। 19 से 21 जुलाई तक एक पाली और 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी।


19-22 जुलाई को परीक्षा का समय 12 बजे दोपहर से 2.30 बजे तक रखा गया है। वहीं, 22 जुलाई को पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

Also Read Story

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

19 जुलाई को शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-8 के गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और उर्दू विषयों के शिक्षकों के लिए परीक्षा होगी।


इसी प्रकार, 20 जुलाई को शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 1-5 के शिक्षक पदों के लिये तीनों विषय (सामान्य, उर्दू, बंग्ला) और एससी-एसटी कल्याण विभाग अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 1-5 के शिक्षक पदों के लिये सामान्य विषय की परीक्षा होगी।

21 जुलाई को शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 9-10 के सभी विषयों के शिक्षक पदों के लिये और एससी-एसटी कल्याण विभाग अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-10 के शिक्षक पदों के लिये हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषयों के लिये परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

वहीं, 22 जुलाई को पहली पाली में दोनों विभागों के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 11-12 के सभी विषयों के शिक्षक पदों और दूसरी पाली में एससी-एसटी कल्याण विभाग अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-10 के कंप्यूटर विज्ञान और संगीत विषयों के शिक्षकों के लिए की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में 15 मार्च को कई विषयों की परीक्षा का आयोजन किया था। लेकिन, परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण इस परीक्षा को कैंसिल करना पड़ा था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?