Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 10-12 जून के बीच होनी थी। लेकिन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने राज्य में कार्यरत गेस्ट टीचरों के लिये ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल दोबारा खोला था।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 3 exam rescheduled on 19 to 22 july

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं 19-22 जुलाई के बीच आयोजित की जायेंगी। हालांकि, BPSC ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से तिथियों में परिवर्तन हो सकता है।


बताते चलें कि BPSC परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 10-12 जून के बीच होनी थी। लेकिन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने राज्य में कार्यरत गेस्ट टीचरों के लिये ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल दोबारा खोला था।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

गेस्ट टीचरों ने 4-10 जून के बीच तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन किया था। इसी वजह से आयोग द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है।


दरअसल, हाइकोर्ट के आदेश के बाद प्रत्येक वर्ष की सेवा अवधि के लिए गेस्ट टीचरों को 5 अंक अधिभार (वेटेज) देते हुए अधिकतम 25 अंक वेटेज दिया जाना है। यह वेटेज गेस्ट टीचर के नियुक्ति पत्र व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्गत अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जायेगा।

बताते चलें कि आयोग ने तीसरे चरण में 15 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया था। हालांकि, बाद में पेपर लीक हो जाने की वजह से 15 मार्च की परीक्षा कैंसिल करनी पड़ी थी।

हेडमास्टर की परीक्षा 28 जून को

बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर और प्रधान शिक्षक पदों के लिये भी फिर से परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। हेडमास्टर पदों के लिये 28 जून को और प्रधान शिक्षक पदों के लिये 29 जून को परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी।

बताते चलें कि हेडमास्टर पदों के लिये 22 जून और प्रधान शिक्षकों के लिये 23 जून को परीक्षाएं होनी थीं। लेकिन, इन्हीं तिथियों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाएं (BCECEB) आयोजित होनी है, इसलिये, पूर्व से निर्धारित परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे