Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC द्वारा शिक्षक परीक्षा का कट-ऑफ अंक जारी, यहां देखें सभी विषयों का कट-ऑफ

प्राथमिक शिक्षकों के सामान्य विषय की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ अंक 67, अनारक्षित महिला का 57, ईडब्ल्यूएस का 56, ईडब्ल्यूएस महिला का 48, ईबीसी का 55, ईबीसी महिला का 44 अंक है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग का 60, पिछड़ा वर्ग की महिला का 50, एससी का 47, एससी महिला का 39, एसटी का 46 और एसटी महिला का कट-ऑफ अंक 39 है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc releases cut off marks of teacher exam

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक परीक्षा के परिणाम के बाद परीक्षा का कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिया है। कट-ऑफ अंक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों का जारी हुआ है। इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।


प्राथमिक के लिए कट-ऑफ अंक

प्राथमिक शिक्षकों के सामान्य विषय की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ अंक 67, अनारक्षित महिला का 57, ईडब्ल्यूएस का 56, ईडब्ल्यूएस महिला का 48, ईबीसी का 55, ईबीसी महिला का 44 अंक है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग का 60, पिछड़ा वर्ग की महिला का 50, एससी का 47, एससी महिला का 39, एसटी का 46 और एसटी महिला का कट-ऑफ अंक 39 है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

प्राथमिक शिक्षकों के उर्दू विषय की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ 54, अनारक्षित महिला का 40, ईडब्ल्यूएस का 48, ईडब्ल्यूएस महिला का 39, ईबीसी का 47, ईबीसी महिला का 39 अंक है। इसके अलावा उर्दू के लिए पिछड़ा वर्ग का 44, पिछड़ा वर्ग की महिला का 39, एससी का 39 और एसटी का कट-ऑफ अंक 43 है।


इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षकों के बांग्ला विषय की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ 62, अनारक्षित महिला का 47, ईबीसी का 43, ईबीसी महिला का 40 अंक है। बांग्ला के लिए पिछड़ा वर्ग का 45, पिछड़ा वर्ग की महिला का 41 और एससी का कट-ऑफ अंक 39 है।

primary general subject cutoff

वर्ग 9-10 के विभिन्न विषयों का कट-ऑफ

माध्यमिक (वर्ग 9-10) शिक्षकों के हिंदी विषय की अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक 55, ईडब्ल्यूएस के लिए 48, ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 39, ईबीसी के लिए 41, ईबीसी महिला के लिए 39 अंक है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 47, एससी के लिए 39 और एसटी वर्ग के लिए 44 अंक है।

इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षकों के उर्दू विषय की अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक 58, अनारक्षित महिला के लिए 51, ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 45, ईबीसी के लिए 53, ईबीसी महिला के लिए 40 अंक है। इसके अलावा उर्दू में पिछड़ा वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक 44 और पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 40 अंक है।

class 9 10 subjects cutoff

वर्ग 11-12 के लिए विभिन्न विषयों का कट-ऑफ

उच्च माध्यमिक शिक्षकों के अंग्रेज़ी विषय की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ अंक 61, ईडब्ल्यूएस का 48, ईडब्ल्यूएस महिला का 40, ईबीसी का 41, ईबीसी महिला का 39 अंक है। वहीं, पिछड़ा वर्ग का कट-ऑफ अंक 44, पिछड़ा वर्ग की महिला का 39, एससी का 42 और एसटी का का कट-ऑफ अंक 54 है।

उच्च माध्यमिक में जन्तु विज्ञान की अनारक्षित श्रेणी का कट-ऑफ अंक 57, अनारक्षित महिला के लिए 50, ईडब्ल्यूएस का 48, ईडब्ल्यूएस महिला का 39, ईबीसी का 41, ईबीसी महिला का 39 अंक है। इसी तरह, पिछड़ा वर्ग का कट-ऑफ अंक 45, पिछड़ा वर्ग की महिला का 39, एससी के लिए 39 और एसटी के लिए कट-ऑफ अंक 47 है।

class 11 12 cutoff

class 11 12 subjects cutoff

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान