Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बीजेपी विधायक लखींद्र पासवान का निलंबन वापस

भाजपा विधायकों के प्रदर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबन वापस ले लिया और विधायक को विधानसभा में आमंत्रित किया।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
BJP MLA Lakhendra Paswan

बीजेपी विधायक लखींद्र पासवान को विधानसभा में माइक तोड़ने के आरोप में दो दिन के लिए निलंबित किया गया था। भाजपा विधायकों के प्रदर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबन वापस ले लिया और विधायक को विधानसभा में आमंत्रित किया।


बिहार विधानसभा के सत्र में बीजेपी और राजद विधायकों के बीच लगातार नोकझोंक हो रही है। कल सदन की कार्यवाही के दौरान माइक ऑफ होने के कारण बीजेपी विधायक लखींद्र पासवान पर माइक तोड़ने का आरोप लगाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी विधायक को दो दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

बीजेपी विधायकों का हंगामा

बुधवार को बीजेपी विधायकों ने सदन की शुरुआत होने से पहले खूब नारेबाजी की और सदन की कार्यवाही में शामिल होने से मना कर दिया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित बीजेपी के विधायक सदन के बाहर शैडो विधानसभा चलाने लगे। निलंबन के विरोध में बीजेपी विधायकों ने राजभवन मार्च भी किया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर निलंबित विधायक के बारे में बताया, जिसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मामले में बात करने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लखींद्र पासवान को सदन में बुलाकर सभी बीजेपी विधायकों को सदन की बैठक में शामिल होने के लिए कहा।


इधर, बीजेपी और राजद विधायकों में एक बार फिर जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, बीजेपी विधायक निलंबन के विरोध में सदन के बाहर धरना पर बैठे थे। इसी बीच राजद विधायकों ने लालू यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में जमानत मिलने की खुशी में बीजेपी विधायकों के बीच लड्डू लेकर पहुंच गए। इस कारण दोनों दलों के नेताओं के बीच कहा सुनी होने लगी और भाजपा विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फट गया।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष साजिश के तहत सदन को ठीक से संचालित करने नहीं दे रहा है। सत्ता पक्ष के नेता संसदीय गरिमा को ताड़ ताड़ कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए समझौता कर लिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क