Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाना भाजपा का लक्ष्य: पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद

तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में मुख्यमंत्री पद का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Tarkishor Prasad in a PC in Kishanganj

“आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित देश बनाना भाजपा का लक्ष्य है। अमृत काल में पेश हुए बजट में बिहार को एक हजार करोड़ सूद रहित ऋण के रूप में दिया गया है।”


पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उक्त बातें किशनगंज की मारवाड़ी मर्चेंट कमिटी के व्यापारियों के साथ बजट की चर्चा केदौरान कहीं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है।


अमृत काल में पेश हुए बजट में ‘सबका साथ सबका विकास’ का लक्ष्य रखा गया है। बजट में कृषि, रोजगार, टैक्स स्लैब, गरीबों के आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में लोगों के विकास और सुविधा का ख्याल रखा गया है।

बजट को बिहार के लिए लाभकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि कर के रूप में एक लाख सात हजार करोड़ की राशि दी जाएगी, जो विगत बजट के प्रावधान से पच्चीस हजार करोड़ ज्यादा है। वहीं सूद रहित ऋण के रूप में भी तेरह हजार करोड़ आवंटित किया जाएगा, जो 50 वर्षों में केंद्र को वापस करना है। बिहार में रेलवे का दोहरीकरण किया जाएगा, वहीं 1000 अमृत स्टेशनों में बिहार के 87 स्टेशन को चिन्हित किया गया है। अररिया-गलगलिया रेल लाइन के लिए सात सौ करोड़ और जोगबनी से विराटनगर तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए एक हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बजट की खूबियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 66% ज्यादा राशि का प्रावधान किया गया, ताकि गरीब तबके के लोगों को आवास मुहैया किया जा सके। मध्यम वर्ग के उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए सात लाख तक की टैक्स छूट दी गई है। एग्रीकल्चर से संबंधित युवा उद्यमी के लिए अलग राशि का प्रावधान किया गया है।

तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में मुख्यमंत्री पद का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार को अस्वीकार कर दिया है। बिहार में महागठबंधन के सभी दल आपस में ही एक दूसरे पर टीका टिप्पणी करते रहते हैं।नीतीश कुमार ने बिहार के जनादेश के साथ नाइंसाफी की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान