Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार-मनिहारी पथ पर हाईवा ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार की मौत

कटिहार-मनिहारी पथ पर अनुमंडल कार्यालय के समीप कटिहार की ओर से आ रही हाईवा ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
accident in manihar

कटिहार-मनिहारी पथ पर अनुमंडल कार्यालय के समीप कटिहार की ओर से आ रही हाईवा ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान मारालाईन निवासी आदित्य गुप्ता के रूप में हुई है।


दूसरे घायल युवक की पहचान नयाटोला निवासी लालू सिंह के पुत्र संतोष सिंह के रूप में पहचान हुई है। संतोष को गंभीर अवस्था में कटिहार रेफर किया गया है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनिहारी-कटिहार पथ को मनिहारी अम्बेदकर चौक को जामकर घंटों प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने घटना मे शामिल हाईवा ट्रक सहित तीन ट्रकों मे आग लगा दी। सड़क पर खड़ी दर्जनभर गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और जगह जगह टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।


कुछ समय तक बस स्टेशन का क्षेत्र रणक्षेत्र बना रहा। प्रशासन की गाड़ी भी बलदियाबाड़ी होकर कटिहार जाने को विवश दिखी। लोगों के आक्रोश से राहगीर डरे सहमे रहे। आक्रोशित लोगों ने सड़क हादसे के लिए प्रशासन की दोषपूर्ण नीति को जिम्मेदार बताया।

तकरीबन सप्ताह भर पहले आजमपुरगोला के पास भागलपुर निवासी बृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। बुधवार शाम लालबाग के पास खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराने पर मनोहरपुर के दो युवकों में से एक मशकूर आलम की मौत हो गयी थी। मो. राहुल आलम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

इसी तरह, गुरुवार शाम को भी सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत से लोग गुस्से में आ गए और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। हालांकि, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों के सामने एक न चली।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान