Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

बिहार के मधुबनी से ताल्लुक रखने वाले शम्स आलम ने आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक में ये कारनामा कर दिखाया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bihar's shams alam made a record in swimming, won 6 medals in international games

बिहार के लाल मोहम्मद शम्स आलम ने रेक्याविक अंतरराष्ट्रीय खेल में 6 पदक जीतकर नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार के मधुबनी से ताल्लुक रखने वाले शम्स आलम ने आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक में ये कारनामा कर दिखाया। उन्होंने 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले रेक्याविक अंतरराष्ट्रीय खेल में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।


मधुबनी के रथौस गांव के शम्स आलम ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी में स्वर्ण पदक, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर मेडले तैराकी में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 2 कांस्य पदक भी जीते। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में वह तीसरे स्थान पर रहे। 38 वर्षीय पैरा स्वीमर ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी4 वर्ग में नया एशियाई और भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

शम्स आलम ने पिछले वर्ष भी रिक्जेविक में आयोजित पैरा स्वीमिंग प्रतियोगिता में 6 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तब उन्होंने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य हासिल किये थे। इस दौरान उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड भी बनाए थे। इस सफलता पर ‘मैं मीडिया’ ने मोहम्मद शम्स आलम पर “मिलिए पैरा स्वीमिंग में 6 मेडल जीतने वाले मधुबनी के शम्स आलम से” शीर्षक के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट छापी थी।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं