Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

नई व्यवस्था का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को कागजों के बोझ से मुक्त कर पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि लोगों को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
bihar's registration system goes hi tech now paperless registration, documents available on email and whatsapp

बिहार सरकार ने भूमि और संपत्ति निबंधन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बीते शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली (हाजीपुर) जिला निबंधन कार्यालय से राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल व पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस दौरान होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन प्रणाली, जीआईएस मैपिंग आधारित सेवाओं तथा मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को भी लॉन्च किया गया।


नई व्यवस्था का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को कागजों के बोझ से मुक्त कर पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि लोगों को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। धीरे धीरे यह पेपरलेस प्रकिया राज्य के सभी निबंधन कार्यालय में शुरू की जाएगी।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

मुख्यमंत्री के अनुसार, अब निबंधन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए विकसित ई-निबंधन सॉफ्टवेयर के माध्यम से दस्तावेज तैयार करने से लेकर शुल्क भुगतान और सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि निबंधन से जुड़े दस्तावेजों को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत दस्तावेज, ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “ईज ऑफ लिविंग” के तहत नागरिकों को अधिक से अधिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े और घर बैठे ही कई सेवाओं का लाभ मिल सके।

सरकार का दावा है कि नई डिजिटल निबंधन प्रणाली से दस्तावेजों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी कम होगा।

75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को घर बैठे निबंधन

नई व्यवस्था के तहत 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अब घर बैठे निबंधन (होम रजिस्ट्रेशन) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा 75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों तथा राज्य से बाहर रहने वाले लोगों के लिए भी डिजिटल माध्यम से निबंधन प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इससे बुजुर्गों और दूर-दराज में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें केवल रजिस्ट्री के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं