Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: 31 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रेल की चादर भी बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवकों के पास मौजूद बैग में से 12 पैकेट बरामद किए। जब पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 31 किलो 110 ग्राम गांजा पाया गया।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
bihar three smugglers arrested with 31 kg ganja, railway bed sheet also recovered

बिहार: कटिहार की डंडखोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से गांजा की खेप कटिहार लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।


सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम को सक्रिय किया गया और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए डंडखोरा स्टेशन पर पुलिस पदाधिकारियों की टीम भेजी गई। स्टेशन पर जानकारी मिली कि तीन युवक बैग के साथ ट्रेन से उतर कर मुस्लिम टोला की ओर निकले हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया और रतनपुरा नयाटोला मोड़ पर एक टोटो पर सवार तीन युवकों को रोका।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवकों के पास मौजूद बैग में से 12 पैकेट बरामद किए। जब पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 31 किलो 110 ग्राम गांजा पाया गया।


गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नंदलाल कुमार (19 वर्ष), पिता बुद्धू शर्मा, रुदल शर्मा (22 वर्ष), पिता सियाराम शर्मा, और संदीप कुमार (27 वर्ष), सभी निवासी सलारपुर, थाना परवत्ता, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन और भारतीय रेल की तीन चादरें भी बरामद की हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई रामजी, पीएसआई राजीव रंजन कुमार, एएसआई शशि कुमार, सुमन कुमार, धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान