Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: वर्षों से जर्जर फणीश्वरनाथ रेणु के गांव तक जाने वाली सड़क

रेणु द्वार से निकलने वाले इस मार्ग पर फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय भी स्थित है। छात्र-छात्राएं इसी जर्जर सड़क से होकर पढ़ने आते हैं।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
bihar the road leading to the village of phanishwarnath renu has been dilapidated for years

जर्जर हो चुकी यह सड़क पद्मश्री से सम्मानित मशहूर साहित्यकार फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ के गांव जाती है। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित सिमराहा को एनएच-57 से जोड़ने वाली इस 14.4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2020 में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया गया था। मगर पांच साल के अंदर ही सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।


रेणु द्वार से निकलने वाले इस मार्ग पर फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय भी स्थित है। छात्र-छात्राएं इसी जर्जर सड़क से होकर पढ़ने आते हैं। रोज़ाना यहां से हज़ारों लोगों का आवागमन होता है।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

कुछ समय पहले लोगों की मांग पर सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन थोड़ी सी बारिश के बाद सड़क फिर से खराब हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से यह सड़क जर्जरता का शिकार है। चुनाव के समय इसकी जैसे-तैसे मरम्मत कर खानापूर्ति की जाती है लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर से टूट जाती है।


जगह जगह पर गड्ढे और पत्थर वाली इस सड़क पर साइकिल, बाइक, ई रिक्शा के अलावा बड़े वाहनों का परिचालन होता है।
क्षेत्र के लोग मजबूरी में इसी रास्ते से जिला मुख्यालय और बाकी जगहों पर आते जाते हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई मरीज़ों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाते वक़्त होती है।

जर्जर सड़क के बारे में फॉरबिसगंज विधायक के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क के मेंटेनेंस के लिए निर्धारित पांच साल का समय पूरा होने वाला है। विधायक विद्यासागर केसरी ने ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी को मामले से अवगत कराया है। सड़क के सुधार कार्य के लिए जल्द टेंडर कराने की तैयारी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क