बिहार के एक MLA ने सिर्फ पांच साल की उम्र मैट्रिक और सात की उम्र में इंटर किया है। कायदे से तो ये खुद में एक रिकॉर्ड है, विधायक जी का नाम Guinness World Records में होना चाहिए था। Limca Book of Records वालों को अब तक इन के घर certificate भेज देना चाहिए था। लेकिन, इसकी खबर कई दशकों से किसी को लगी ही नहीं।
अब मुद्दे पर आते हैं। बिहार के पूर्णिया ज़िले के अमौर विधानसभा से विधायक है अब्दुल जलील मस्तान। कांग्रेस के पुराने नेता हैं। 1985 से लगातार चुनाव लड़े हैं। 1990 से 2015 तक सारे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उमीदवार रहे हैं। 2015 में छठी बार विधायक बने हैं। जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तो अब्दुल जलील मस्तान नीतीश सरकार में आबकारी मंत्री बनाये गए थे। बिहार में शराबबंदी इन्हीं के समय में लागु हुआ था। 2004 में किशनगंज सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन समजवादी पार्टी के टिकट पर।
[wp_ad_camp_1]
विधायक अब्दुल जलील मस्तान का जन्म 1 जनवरी 1958 को हुआ है। ये जानकारी आपको बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर मिल जायेगी। और विधायक जी ने मैट्रिक 1963 में किया है। जी हाँ 1958 में जन्मे अब्दुल जलील मस्तान ने 1963 में, सिर्फ पांच साल की उम्र में मैट्रिक कर लिया। फिर सात साल की उम्र में यानि 1965 में विधायक जी इंटर भी पास हो गए। ये सब बातें, हम नहीं कह रहे हैं। विधायक जी ने खुद अपने election affidavits में बार बार कहा है।
कांग्रेस विधायक अब्दुल जलील मस्तान के 2015 विधानसभा चुनाव की affidavit के हिसाब से उन्होंने जिला स्कूल पूर्णिया से 1963 में मैट्रिक किया है और पूर्णिया कॉलेज से 1965 में I.Com किया है। ठीक यही जानकारी उनके 2010 विधानसभा चुनाव के affidavit में है। और यही जानकारी उनके 2004 लोकसभा चुनाव के affidavit में है, फरवरी 2005 विधानसभा चुनाव के affidavit है और नवंबर 2005 विधानसभा चुनाव के affidavit में भी यही जानकारी है।
[wp_ad_camp_1]
आप सोच सकते हैं की शायद विधानसभा के वेबसाइट पर उनकी उम्र गलत लिखी है। लेकिन, वापस affidavits में जाकर अगर 1 जनवरी 1958 को जन्मदिन लेकर उनकी उम्र देखेंगे, तो 2004 में उम्र 46 साल होनी चाहिए, तो affidavit में उन्होंने 48 साल लिखा। 2005 के affidavit में भी उम्र 48 साल लिखा है, 2010 में उम्र 52 होनी चाहिए और affidavit 52 ही लिखा है। 2015 में उम्र 57 होना चाहिए और affidavit में भी 57 लिखा है। कुल मिला कर वेबसाइट पर mentioned जन्मदिन सही है, क्यूंकि affidavits में mentioned उम्र उसी हिसाब से है या आस पास है। फिर, सवाल ये है की कांग्रेस अपने सीनियर विधायक अब्दुल जलील मस्तान का नाम Guinness World Records के लिए कब भेज रही है?