Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया का मज़दूर जम्मू से लापता, पुलिस का चक्कर लगा रहे पिता

अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की कमलदाहा पंचायत का निवासी 23 वर्षीय मो. अब्बास अपने पिता और बड़े भाई के साथ दो महीने पहले कश्मीर गया था। 15 अक्टूबर को तीनों गांव लौट रहे थे, तभी जम्मू स्टेशन पर अब्बास लापता हो गया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
bihar labourer lost in Jammu

जम्मू स्टेशन से लापता हुए अररिया के एक युवक की तलाश में उसके पिता पुलिस के पास चक्कर लगा रहे हैं।


सबसे पहले उन्होंने जम्मू स्टेशन पर रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कटिहार जंक्शन पर तैनात रेलवे पुलिस को इत्तिला किया, मगर वहां भी निराशा ही हाथ लगी। अररिया लौटकर जब थाने में शिकायत कराने पहुंचे, तो वहां से भी बैरंग लौटा दिया गया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की कमलदाहा पंचायत का निवासी 23 वर्षीय मो. अब्बास अपने पिता और बड़े भाई के साथ दो महीने पहले कश्मीर गया था। 15 अक्टूबर को तीनों गांव लौट रहे थे, तभी जम्मू स्टेशन पर अब्बास लापता हो गया।


उसके पिता 66 वर्षीय मोहम्मद साकीम कहते हैं,

“जम्मू स्टेशन से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने गये थे। रात 10.45 बजे ट्रेन खुलने वाली थी और 10.30 बजे वो गुम हो गया। हमने रेलवे पुलिस को ये बात बताई लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। 15 मिनट तक हमलोग स्टेशन पर उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।”

“उसी वक्त ट्रेन भी खुल गई, तो हमलोग ये सोचकर ट्रेन में सवार हो गये कि वह भी ट्रेन में ही सवार हो गया होगा,”

वे कहते हैं।

Abbas
फोटो: मो. अब्बास / Meraj Khan

अब्बास मानसिक तौर पर असंतुलित है। उसके बड़े भाई मो. साहिलुद्दीन ने बताया कि ट्रेन में सवार होने के बाद पूरा ट्रेन छान मारा, इतना ही नहीं हर स्टेशन पर वे नीचे उतर कर देखते थे इस उम्मीद में कि शायद भूख लगेगी तो वो स्टेशन पर उतरेगा, लेकिन अब्बास का कुछ पता नहीं चला।

ट्रेन जब कटिहार स्टेशन पर रुकी, तो साकीम ने स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस को घटना के बारे में बताया, तो वहां से कहा गया कि जम्मू में शिकायत दर्ज करानी होगी।

“रेलवे पुलिस के नेटवर्क होते हैं, ऐसे में कटिहार स्टेशन की रेलवे पुलिस चाहती, तो जम्मू में इत्तिला कर मेरे भाई की तलाश करवा सकती थी, लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया,”

साहिलुद्दीन ने कहा।

साहिलुद्दीन आगे बताते हैं,

“कटिहार से हमलोग घर आ गये और 19 अक्टूबर को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने गये। वहां शिकायत कलमबद्ध करने वाले ने 200 रुपये लेकर शिकायत लिखी और उसकी काॅपी हमें दे दी। जब काॅपी लेकर थाने में गये तो थाने के अधिकारियों ने ये कहकर लौटा दिया कि शिकायत जम्मू में दर्ज करानी होगी।”

अब्बास शादीशुदा हैं। साहिलुद्दीन ने बताया,

“उसकी गुमशुदगी के बाद से हमलोग परेशान चल रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।”

साकीम भूमिहीन हैं। मजदूरी कर किसी तरह उनका परिवार चलता है। उन्होंने बताया कि उनके पास मनरेगा जाॅब कार्ड भी नहीं है। वे दोनों बेटों के साथ अगस्त में कश्मी गये थे और वहां दैनिक मजदूरी कर रहे थे। चूंकि वहां सर्दी आ गई है और बर्फबारी के चलते काम पूरी तरह ठप रहता है इसलिए वे लोग लौट रहे थे। यहां, धान की कटनी करते जिससे परिवार चलता लेकिन अब्बास की गुमशुदगी से पूरा परिवार सदमे में है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान