Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: शौचालय की टंकी में उतरे मजदूर की मौत, बचाने गए तीन अन्य की हालत गंभीर

मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजा महलदार की मौत हो चुकी थी।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
bihar laborer dies after falling into toilet tank, condition of three others who went to save him critical

पूर्णिया ज़िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत दिवानगंज वार्ड नंबर 7 महलदार टोले में रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद पड़ी शौचालय की एक टंकी की मरम्मत करने के दौरान मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गए तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजा महलदार, निवासी दिवानगंज पोखर टोला, के रूप में की गई है।


घटना से पूरे गांव में अफरातफरी और मातम का माहौल बन गया है। गृहस्वामी नरायण महलदार ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने अपने आंगन में शौचालय की टंकी का निर्माण करवाया था, जो बंद पड़ी हुई थी। रविवार को इसे रिपेयर करने के लिए गांव के ही मजदूर भरत मंडल को बुलाया गया था। जब टंकी का ढक्कन खोला गया, तो राजा महलदार नीचे उतर गया और बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर भरत मंडल और सूरज मंडल उसे बचाने के लिए टंकी में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजा महलदार की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से बीमार भरत मंडल और सूरज मंडल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क