Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मदरसा बोर्ड भंग करने के बाद सरकार ने बोर्ड को दिया 75 लाख रुपये का अनुदान

बिहार सरकार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) को 75 लाख रुपये का अनुदान दिया है। इस पैसे से मदरसा बोर्ड वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोर्ड के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन भुगतान करेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने राशि जारी करने के लिये बिहार के महालेखाकार (अकाउंटेंट जेनरल) को पत्र लिखा है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar government gave a grant of rs 75 lakh to the madarsa board

बिहार सरकार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) को 75 लाख रुपये का अनुदान दिया है। इस पैसे से मदरसा बोर्ड वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोर्ड के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन भुगतान करेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने राशि जारी करने के लिये बिहार के महालेखाकार (अकाउंटेंट जेनरल) को पत्र लिखा है।


बताते चलें कि मदरसा बोर्ड को भंग करने के बाद सरकार की तरफ़ से यह राशि दी गई है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

फरवरी में हुआ था मदरसा बोर्ड भंग

दरअसल, सरकार ने फरवरी महीने में मदरसा बोर्ड को भंग करते हुए राज्य ‘मदरसा शिक्षा बोर्ड संशोधन विधेयक-2024’ पारित किया था। बिल को पेश करते हुए तत्कालीन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि इससे मदरसा बोर्ड का स्टेटस बढ़ेगा और मदरसों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।


इस पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद, भाकपा माले विधायक महबूब आलम और AIMIM विधायक अख़्तरुल ईमान ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अख्तरुल ईमान ने सदन में कहा था कि संवैधानिक तौर पर अल्पसंख्यकों को अपने धार्मिक इदारे कायम करने की इजाजत है, और कोई भी सरकार इस अधिकार के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकती है।

जिस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा था कि इस संशोधन बिल से बिहार के मदरसों में चल रहे सिलेबस में कोई तब्दीली नहीं आयेगी। उन्होंने आगे कहा था कि सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे दीनी तालीम (धार्मिक शिक्षा) के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा (प्रोफेशनल एजुकेशन) भी प्राप्त करें, ताकि वो किसी भी फील्ड में पीछे ना रहें।

सरकार का तर्क था कि संशोधन विधेयक से मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अधिक योग्य लोग बहाल होंगे। साथ ही बोर्ड में एक प्रशासक की भी नियुक्ति होगी, जो सचिव स्तर के अधिकारी होंगे। अगर तीन महीने तक मदरसा बोर्ड विघटित रहता है तो सरकार खुद बोर्ड का गठन कर देगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान