Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार सरकार ने प्रोफेसर, डॉक्टर समेत 2000 से ज़्यादा नये पदों को दी मंज़ूरी

बिहार सरकार विभिन्न विभागों में ख़ाली पड़े रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ नये पदों को भी मंज़ूरी दे रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभागों के लिये नये पदों को स्वीकृति मिली। बैठक में कुल 31 एजेंडों पर मुहर लगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar government approved more than 2000 new posts including professors, doctors

बिहार सरकार विभिन्न विभागों में ख़ाली पड़े रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ नये पदों को भी मंज़ूरी दे रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभागों के लिये नये पदों को स्वीकृति मिली। बैठक में कुल 31 एजेंडों पर मुहर लगी।


विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित 46 गवर्मेंट पोलिटेकनिक के साथ-साथ महिला पोलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिये 131 लेक्चरर पदों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें अंगेजी के 37, भौतिकी के 29, रसायनशास्त्र के 36 और गणित के 29 पद शामिल हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

साथ ही, राज्य में संचालित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिये 116 असिस्टेंड प्रोफेसर पदों को मंज़ूरी मिली है, जिसमें अंग्रेजी विषय के 67, भौतिकी के 30 तथा गणित के 19 पद शामिल हैं। ये कॉलेज भी विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हैं, और इनको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता मिली हुई है।


वहीं, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में डेन्टल चिकित्सकों के अतिरिक्त पदों के सृजन की आवश्यकता को देखते हुये बिहार दन्त चिकित्सक सेवा के अधीन दन्त चिफित्सक के कुल 770 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे राज्य की आम जनता को दंत से संबंधित रोगों के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सात निश्चय अन्तर्गत स्वीकृत 28 पारा मेडिकल संस्थानों तथा राज्य के 7 मेडिकल कॉलेजों में 35 पारा मेडिकल संस्थानों के लिये शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक श्रेणी के कुल 1,235 पदों का सृजन किया गया है। इनमें प्राध्यापाक-सह-प्राचार्य, लेक्चरर के साथ-साथ डेमोन्सट्रेटर या ट्यूटर जैसे पद शामिल हैं।

बताते चलें कि तकनीकी शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने व युवाओं को राज्य में ही तकनीकी शिक्षा का बेहतर अवसर प्रदान किये जाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 28 पारा मेडिकल संस्थान खोलने की योजना स्वीकृत है, जिसमें से राज्य के विभिन्न जिलों में 20 पारा मेडिकल संस्थान का संचालन सत्र-2021 से किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भी पारा मेडिकल पाठ्यक्रम संचालित है।

साथ ही, कैबिनेट की बैठक में लघु जल संसाधन विभाग अन्तर्गत मुख्यालय के लिये वाहन चालक के 3 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति भी प्रदान की गयी है। वाहन चालकों के पद सृजन से राज्य सरकार के ऊपर 12 लाख रुपये से अधिक का ख़र्च आयेगा।

इसके अलावा, राज्य के काराओं व कारा अस्पताल के प्रबंधन के लिये प्रत्येक केन्द्रीय कारा के लिए 2, प्रत्येक मंडल कारा, मुक्त कारागार व उपकारा के लिए 1 पद समेत कुल 67 कारा चालक के अतिरिक्त पदों को स्वीकृति मिली है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क