Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: AIMIM में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम, बहादुरगंज से लड़ेंगे चुनाव

गौरतलब है कि तौसीफ आलम के ससुर इज़हार असफी भी 2020 में AIMIM के टिकट पर कोचाधामन से विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी राजद का दामन थाम लिया।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
bihar former congress mla tausif alam joins aimim, will contest elections from bahadurganj

बिहार के पूर्व कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


AIMIM के आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि तौसीफ आलम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरगंज सीट से AIMIM के उम्मीदवार होंगे।

Also Read Story

पुलिसवाले हों या नवाब के वंशज, पश्चिम बंगाल SIR में ऐसे कटे मुस्लिम नाम

Humayun Kabir की Babri Masjid से कितने प्रभावित होंगे Murshidabad के Muslim?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग


तौसीफ आलम 2005 से 2020 तक किशनगंज ज़िले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे हैं। 2005 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद 2010 और 2015 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की।

हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AIMIM के उम्मीदवार अंजार नईमी ने हरा दिया। अंजार नईमी बाद में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। गौरतलब है कि तौसीफ आलम के ससुर इज़हार असफी भी 2020 में AIMIM के टिकट पर कोचाधामन से विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी राजद का दामन थाम लिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क