Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: पूर्णिया में कुख्यात इनामी डकैत बाबर का एनकाउंटर, छह अपराधी गिरफ्तार

बाबर उर्फ आदिल उर्फ पापड़, किशनगंज जिले के पिछला पतलवा का निवासी था और बिहार के सीमांचल इलाके से लेकर पश्चिम बंगाल तक उसने आतंक फैला रखा था।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
bihar encounter of infamous dacoit babar with bounty of rs 3 lakh in purnia

पूर्णिया जिले के अमौर में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात करीब 2 बजे इनामी डकैत बाबर को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ अमौर थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे के पास एक धान के खेत में हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर बाबर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसका शरीर गोलियों से छलनी हो गया।


बाबर उर्फ आदिल उर्फ पापड़, किशनगंज जिले के पिछला पतलुआ का निवासी था और बिहार के सीमांचल इलाके से लेकर पश्चिम बंगाल तक उसने आतंक फैला रखा था। बाबर पर बिहार और बंगाल के कई जिलों में डकैती और अन्य अपराधों के मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था और उस पर 1.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

गुप्त सूचना पर हुआ एनकाउंटर

अमौर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहा है। यह गिरोह अमौर थाना क्षेत्र के ग्राम गरहरा में डकैती की घटना को अंजाम देने वाला था। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी दल का गठन किया और गरहरा चौक पर एम्बुश लगाकर अपराधियों का इंतजार किया।


रात्रि करीब 10:30 बजे एक चार पहिया वाहन आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा किया और हलालपुर चौक के पास उसे घेर लिया। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाबर मारा गया।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बाबर के छह साथियों को गिरफ्तार किया, जिनमें नुर्सीद आलम, दिलदार, सहिनुर, मो. असलम, सायेन बाबु और अकबाल हुसैन शामिल हैं। मौके से तीन पिस्तौल, एक कार्बाइन, 37 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। एनकाउंटर के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर लगभग 20-25 गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस ने 11 राउंड फायरिंग की।

बाबर का आपराधिक इतिहास

बाबर, जो किशनगंज के पतलुआ का निवासी था, बिहार और बंगाल के कई जिलों में सक्रिय था। उस पर पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में डकैती, लूट और हत्या के मामले दर्ज थे। बाबर को लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में रखा गया था और उस पर 1.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस एनकाउंटर के बाद मृतक बाबर और उसके साथियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने, पुलिस पर हमला करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान