Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

गोपाल पिछले तीन विधानसभा चुनावों में लगातार हार का सामना कर चुके हैं।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
bihar elections jdu candidate from thakurganj, former mla gopal agarwal files nomination

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को किशनगंज के डीआरडीए भवन स्थित डीडीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कभी घोर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे पूर्व विधायक नौशाद आलम भी मौजूद थे।


कौन हैं गोपाल अग्रवाल?

गोपाल कुमार अग्रवाल के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने 2001 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा और जिला परिषद का चुनाव जीतकर पहली बार प्रतिनिधि बने। उनके पिता तारा चंद्र धानुका लंबे समय तक ठाकुरगंज से चुनाव लड़ते रहे। फरवरी 2005 के चुनाव में वे कांग्रेस के मोहम्मद जावेद से मात्र 179 मतों से हार गए थे।

Also Read Story

पुलिसवाले हों या नवाब के वंशज, पश्चिम बंगाल SIR में ऐसे कटे मुस्लिम नाम

Humayun Kabir की Babri Masjid से कितने प्रभावित होंगे Murshidabad के Muslim?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

इसके बाद अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में गोपाल अग्रवाल ने पिता की जगह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद को हराने में सफल रहे। दो वर्ष बाद उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया और तीन वर्षों तक बिहार विधानसभा की पर्यटन एवं उद्योग संबंधी समिति के सभापति रहे।


2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन लोजपा उम्मीदवार नौशाद आलम से साढ़े सात हजार मतों से पराजित हो गए। 2015 में एनडीए के घटक दल लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार जदयू में शामिल हो चुके नौशाद आलम से फिर हार का सामना करना पड़ा। 2020 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर कर किस्मत आजमाई, मगर राजद उम्मीदवार सऊद असरार ने उन्हें 23,887 मतों के अंतर से पराजित किया। सऊद असरार, दो बार किशनगंज से सांसद रहे कांग्रेस नेता स्वर्गीय मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी के पुत्र हैं। यानी, गोपाल पिछले तीन विधानसभा चुनावों में लगातार हार का सामना कर चुके हैं।

नामांकन के बाद गोपाल अग्रवाल ने राजद विधायक सऊद असरार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अज्ञान और निष्क्रियता के कारण पिछले पांच वर्षों में ठाकुरगंज विकास के मामले में काफी पीछे चला गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क