Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

शिक्षा मंत्री ने दिया शिक्षकों के ट्रांसफर को प्राथमिकता देने का आश्वासन

Ariba Khan Reported By Ariba Khan |
Published On :
bihar teacher transfer news

“बिहार में महिला शिक्षकों के स्थानांतरण पर सरकार प्रमुखता से लगातार काम कर रही है”


अररिया दौरे पर आए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ‘मैं मीडिया’ से बात करते हुए महिला शिक्षकों के स्थानांतरण पर यह बयान दिया है।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

बता दें कि बिहार में लाखों ऐसी शिक्षिकाएं हैं जो ट्रांसफर न मिलने के कारण वर्षों से अपने मायके में रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उनकी नौकरी तब लगी थी जब वह मायके में थीं, लेकिन शादी के बाद ससुराल के स्कूलों में उन्हें ट्रांसफर नहीं मिला है।


जबकि शिक्षा विभाग की 2020 की नई नियोजन नियमावली के तहत शादी के बाद महिला शिक्षकों और विकलांग शिक्षकों को राज्य के अंदर एक बार अपनी मर्जी की जगह पर तबादला देने का प्रावधान है।

ज्ञात हो कि पिछले महीने, 4 अगस्त को मैं मीडिया ने इस विषय पर एक विस्तृत स्टोरी पब्लिश की थी, जिसका थोड़ा बहुत प्रभाव यह देखने को मिला है कि शिक्षा विभाग में अब इस समस्या को प्रमुखता से लिया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: ट्रांसफर नहीं मिलने से हजारों शिक्षिकाएं वर्षों से मायके में रहने को मजबूर


बुधवार 7 सितंबर को अररिया दौरे पर आए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया –

“जाहिर सी बात है कि यह एक बड़ा संकट है। सरकार स्थानांतरण नीति पर काम कर रही है, जल्द ही आपको इसका पता चल जाएगा। आप यह जान लीजिए कि फिलहाल विभाग और सरकार पूर्ण रूप से स्थानांतरण नीति पर काम कर रही है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं से तो माननीय मुख्यमंत्री जी का एक कमिटमेंट भी है।”

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “लेकिन मेरा मानना है कि महिलाओं के अलावा भी जो शिक्षक स्थानांतरण चाहते हैं, वह कानून में शामिल हो जाए। इस पर हम विभाग के लोगों से बात भी की है, लेकिन अभी उसका अंतिम स्वरूप तैयार नहीं हुआ है।”

इस विषय पर बात करते हुए अंत में शिक्षा मंत्री ने कहा, “निश्चित रूप से मैं समझता हूं कि यह शिक्षकों की जायज मांग है और उसमें निश्चित रूप से हमें कोई आपत्ति नहीं है।”


शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य क्यों करवाती है बिहार सरकार? पढ़िए बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का जवाब

स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी: आधी हकीकत, आधा फसाना

स्कूल में घुसकर दलित प्रधानाध्यापिका से मारपीट, 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अरीबा खान जामिया मिलिया इस्लामिया में एम ए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 2021 में NFI fellow रही हैं। ‘मैं मीडिया’ से बतौर एंकर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट जुड़ी हैं। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर खबरें लिखती हैं।

Related News

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

One thought on “शिक्षा मंत्री ने दिया शिक्षकों के ट्रांसफर को प्राथमिकता देने का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे