Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

सहरसा हवाई अड्डे के रनवे को बढ़ाने के लिए भी जमीन ली जाएगी। इसके लिए 12 एकड़ से अधिक अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण होगा और लगभग 147.76 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bihar cabinet meeting major decisions taken on saharsa airport, student credit, shiksha sevak and talimi markaz

बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कई अहम् घोषणाएं की। चुनाव से पहले यह बैठक मौजूदा एनडीए सरकार की आखिरी मंत्रिमंडल बैठक हो सकती है जिसमें कुल 129 घोषणाएं की गईं।


बैठक में सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें पूर्णिया रोड की 11.2 किलोमीटर लंबी सड़क को धमधमा से कुवारी पथ तक चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 36.1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह अररिया जिले में जयनगर से घुर्ना तक, नरपतगंज मार्ग होते हुए 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 139.07 करोड़ रुपये मंज़ूर किए गए।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

एएनएम और तालीमी मरकज़ कर्मी के मानदेय में बढ़ोतरी

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फैसलों में शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने के लिए संविदा पर काम कर रही एएनएम कर्मियों का मासिक मानदेय 11,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें हर साल 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी संविदा कर्मियों को उनके मानदेय पर हर महीने 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज कर्मियों को प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री के लिए मिलने वाली राशि 3405 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा उन्हें स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता भी दी जाएगी।

छात्र ऋण अवधि में राहत

कैबिनेट बैठक में शिक्षा से जुड़े कुछ अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत अब कक्षा 9 और 10 के सामान्य वर्ग (अल्पसंख्यक सहित) के छात्र-छात्राओं को 1800 रुपये की जगह 3600 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में भी बदलाव किया गया है। अब सभी छात्रों को 4 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण मिलेगा। 2 लाख रुपये तक के लोन अदा करने की अवधि 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष और 2 लाख रुपये से ऊपर के लोन की अवधि 7 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दी गई है। किसी छात्र की मौत होने पर ऋण माफी का प्रावधान भी रखा गया है।

युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार स्नातक युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह अधिकतम दो वर्षों तक सहायता राशि दी जाएगी।

कैमूर मेडिकल कॉलेज

कैमूर जिले के चेनारी प्रखंड में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की 24.69 एकड़ जमीन स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। बदले में कृषि विभाग को राजस्व विभाग से बराबर की जमीन दी जाएगी।

सहरसा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण

सहरसा हवाई अड्डे के रनवे को बढ़ाने के लिए भी जमीन ली जाएगी। इसके लिए 12 एकड़ से अधिक अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण होगा और लगभग 147.76 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

इसके अलावा मोतिहारी, छपरा और भागलपुर हवाई अड्डों की व्यवहार्यता जांच कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली को 1.21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अग्रिम रूप से दी जाएगी।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए 931 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसके लिए 472 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा मंज़ूर किया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान